एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई लोकल में छात्रा से रेप के आरोपी ने उसी दिन 5 अन्य महिलाओं से की थी छेड़छाड़, वीडियो आया सामने

Mumbai Local Train: मुंबई के लोकल में आरोपी ने एक छात्रा से रेप की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी ने उसी दिन अन्य पांच महिलाओं से भी छेड़छाड़ की थी जिसका CCTV फुटेज सामने आया है. 

Mumbai Crime News: मुंबई के लोकल ट्रेन में एक छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी एक व्यक्ति को मुंबई के सीएसएमटी रेलवे स्टेशन पर पांच अन्य महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते देखा गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला यात्रियों को कोहनी मार रहा है और उनके आगे से निकल रहा है. उसी दिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति, जिसने एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा का लोकल ट्रेन में यौन उत्पीड़न किया था, पांच महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की.

सीसीटीवी फुटेज में दिखी आरोपी की करतूत
इंडिया टुडे के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नवाजु करीम शेख को लाल रंग की टी-शर्ट में अश्लील इशारे करते हुए और एक महिला यात्री को सार्वजनिक रूप से धक्का देते हुए दिखाया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और मस्जिद के बीच एक छात्रा का उस समय यौन उत्पीड़न किया जब वह लोकल ट्रेन से घर जा रही थी.

आरोपी ने इस तरह छात्रा को बनाया निशाना
शेख ने छात्रा को निशाना बनाया और उस समय उसका यौन उत्पीड़न किया जब वह कोच में अकेली थी. उन्होंने कहा कि छात्रा की शिकायत के आधार पर सीएसएमटी रेलवे पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी
अधिकारी के मुताबिक, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की कई टीमों ने तकनीकी इनपुट पर काम करने के अलावा सर्विलांस कैमरों से फुटेज का विश्लेषण करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि आरोपी का पता लगाया गया और बुधवार रात को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें, इस वारदात को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति का पारा भी गर्म है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election Survey: महाराष्ट्र में CM के तौर पर कैसा रहा उद्धव ठाकरे का कामकाज? सर्वे में मिला हैरान करने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ketan Murder Case: पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सिया गोयल तैयार, वकील ने abp न्यूज़ को दी जानकारी
पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सिया गोयल तैयार, वकील ने abp न्यूज़ को दी जानकारी
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
कांग्रेस में शरद पवार की NCP-SP के विलय पर बड़ा अपडेट, पार्टी नेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कांग्रेस में शरद पवार की NCP-SP के विलय पर बड़ा अपडेट, पार्टी नेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Mumbai Manhole Death: 'वो कमाने वाले अकेले इंसान थे', मैनहोल में गिरकर असलम शेख की मौत पर बोला परिवार
मुंबई: 'वो कमाने वाले अकेले इंसान थे', मैनहोल में गिरकर असलम शेख की मौत पर बोला परिवार

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget