एक्सप्लोरर

Maharashtra: अश्लील हरकत का विरोध करना पड़ा महंगा, मुंबई में युवक की बेरहमी से हत्या

Mumbai Crime: पुरानी रंजिश में 18 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि आरोपी ने थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए चाकू से हमला किया. तिलक नगर पुलिस ने 3 पर केस दर्ज किया है.

मुंबई के कुर्ला इलाके से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के पास सोमवार सुबह 18 साल के एक युवक की सरेराह पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

हमलावरों ने न सिर्फ युवक को बेरहमी से पीटा, बल्कि चाकू से सीने पर वार भी किया. मृतक की पहचान खुशाल उर्फ जय गणेश शिंदे के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

पुरानी रंजिश में ली गई जान

खुशाल की हत्या कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी. कुछ दिन पहले, 30 जुलाई की रात को शेल कॉलोनी में समाज मंदिर हॉल के पास एक रिक्शा में दो युवक अपनी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे.

यह देखकर स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर खींचकर थप्पड़ मारे और लड़की को भी डांटकर भगा दिया. उसी वक्त खुशाल ने भी बीच-बचाव किया था और इन हरकतों का विरोध करते हुए एक युवक को थप्पड़ मारा था. यही बात आरोपी दीपेश को नागवार गुजरी और उसने बदला लेने की ठान ली.

वारदात की रात क्या हुआ?

6 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे खुशाल अपने दोस्त समाधान रमेश सोनवणे के साथ साईं बाबा मंदिर के पास बैठा बातचीत कर रहा था. इसके बाद दोनों एलटीटी रेलवे स्टेशन के पास चाय पीने के लिए निकले.

जैसे ही वे स्टेशन की ओर मुड़े और चाय की दुकान ढूंढने के लिए रुके, तभी वहां पहले से मौजूद आरोपी दीपेश उर्फ दीप्या संदीप भोसले, सुमित अनिल सोनवणे और बटर उर्फ कार्तिक वाघमारे ने उनका रास्ता रोक लिया.

दीपेश ने पुराने झगड़े को लेकर खुशाल से सवाल किया और तुरंत बाद तीनों ने मिलकर उस पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए. फिर दीपेश ने चाकू निकाला और खुशाल के सीने पर वार कर दिया. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे.

अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

हमले के बाद पास खड़े कुछ रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों ने मिलकर गंभीर रूप से घायल खुशाल को राजावाड़ी हॉस्पिटल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

तिलक नगर पुलिस ने मृतक के दोस्त समाधान की शिकायत पर दीपेश, सुमित और कार्तिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. तीनों पर हत्या और साजिश रचने का आरोप लगा है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: बोईसर-पालघर में CNG की किल्लत, तपती गर्मी में लगीं 3KM लंबी कतारें
महाराष्ट्र: बोईसर-पालघर में CNG की किल्लत, तपती गर्मी में लगीं 3KM लंबी कतारें
मुंबई: गरीब नगर में अवैध निर्माण हटाने के बाद हमले की साजिश? दिल्ली पुलिस की जांच में मिले अहम सुराग
मुंबई: गरीब नगर में अवैध निर्माण हटाने के बाद हमले की साजिश? दिल्ली पुलिस की जांच में मिले अहम सुराग
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
महाराष्ट्र: भूख से रोने लगा मासूम बेटा तो भड़का पिता, गुस्से में दीवार पर पटक पटक कर मार डाला
महाराष्ट्र: भूख से रोने लगा मासूम बेटा तो भड़का पिता, गुस्से में दीवार पर पटक पटक कर मार डाला

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PSG Champions League: PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
IPL 2026 Final: बेंगलुरु और गुजरात का फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, किसे करेंगे सपोर्ट गिल या कोहली?
RCB और GT का फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, किसे करेंगे सपोर्ट गिल या कोहली?
Karuppu BO: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
Kalyan Banerjee Attack: 'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
Video: लॉन्चिंग करते ही रॉकेट में हुआ जोरदार धमाका, वीडियो देख जेफ बेजोस भी रह गए दंग
लॉन्चिंग करते ही रॉकेट में हुआ जोरदार धमाका, वीडियो देख जेफ बेजोस भी रह गए दंग
How To Remove Skin Tanning: तेज धूप में स्किन हो गई है टैन? घर पर बना ये फेस पैक करेगा हीलिंग में मदद
तेज धूप में स्किन हो गई है टैन? घर पर बना ये फेस पैक करेगा हीलिंग में मदद
Embed widget