एक्सप्लोरर

Mumbai Fire: मुंबई की इमारत में आग लगने की घटना के बाद दो शव बरामद, तीन लोगों को निकाला गया सुरक्षित

Mumbai Police: मुंबई के गिरगांव चौपाटी के पास एक इमारत में आग लगने की घटना के बाद दो शव बरामद हुए हैं. छह घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

Mumbai News: मुंबई में गिरगांव चौपाटी के पास चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना के बाद घटनास्थल से दो शव बरामद किये गये हैं. एक दमकल अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रंगनेकर रोड पर स्थित गोमती भवन की तीसरी मंजिल पर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे लगी आग पर छह घंटे बाद काबू पा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि तीसरी मंजिल पर एक मकान के शयनकक्ष और शौचालय से दो झुलसे शव बरामद हुए. उन्होंने बताया कि इमारत से तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया. दमकल की आठ गाड़ियों और छह जंबो (विशाल) टैंकरों को घटनास्थल पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है. अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच जारी है.

क्या बोले अधिकारी?
अधिकारी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इमारत में रहने वाला कोई व्यक्ति इसके अंदर फंसा हुआ है या नहीं. अधिकारी ने बताया कि आग रंगनेकर रोड स्थित गोमती भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल पर रात करीब साढ़े नौ बजे लगी. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, छह बड़े टैंकर और अन्य वाहन मौके पर भेजे गए हैं.

ठाणे में भी आग की घटना
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि ठाणे जिले के भिवंडी में एक गोदाम के मालिक पर इस महीने की शुरुआत में आग लगने के मामले में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें एक 30 वर्षीय महिला और उसके 3 वर्षीय बेटे की मौत हो गई थी. उन्होंने बताया कि दापोड़ा इलाके में स्थित गोदाम में आग सात नवंबर को लगी थी. नारपोली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि गोदाम के मालिक संतोष चाफेकर पर सुविधा में पर्याप्त सावधानी और सुरक्षा उपाय नहीं करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत आरोप लगाया गया है. उन्होंने बताया कि जिस घटना में शकुंतला राजभर और उनके बेटे प्रिंस की मौत हुई, उस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: Speedboat Fire: महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक स्पीडबोट में लगी आग, कई फीट ऊपर उठी लपटें, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Mumbai News: Malad Railway Station पर प्रोफेसर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या | Crime News | Malad News
Uttar Pradesh News: Uttar Pradesh में हुआ Noida जैसा एक और हादसा, नहर में जा गिरी कार | Kasganj News
Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे लोग, हो गया बड़ा बवाल! | Magh Mela
HP Weather: Manali में बर्फ में फिसली गाड़ी, खाई में जाकर गिरी कार, ड्राइवर हुआ घायल | Breaking
हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
US-Venezuela Tensions: 'हमें जवाब देने के लिए 15 मिनट दिए गए थे, वरना...', मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रीगेज के दावों पर बवाल
'हमें जवाब देने के लिए 15 मिनट दिए गए थे, वरना...', मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रीगेज के दावों पर बवाल
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, अभिभावक यहां देखें अपने बच्चे का नाम
दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, अभिभावक यहां देखें अपने बच्चे का नाम
Jackfruit Benefits: प्रोटीन और विटामिन्स का पावरहाउस... जानें कटहल खाने के 5 फायदे, जो आपको चौंका देंगे
प्रोटीन और विटामिन्स का पावरहाउस... जानें कटहल खाने के 5 फायदे, जो आपको चौंका देंगे
Embed widget