एक्सप्लोरर

Mumbai Fire: मुंबई के जिस बिल्डिंग में है ED का दफ्तर उसी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 4 दमकल गाडियां

Mumbai Fire News: मुंबई फायर सेवा के दमकलकर्मी आग बुझाने के काम में जुटे हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसमें ईडी का दफ्तर भी है.

Mumbai Fire Latest News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कैसर ए हिंद बिल्डिंग में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. फायर सेवा के दमकलकर्मी आग बुझाने के काम में जुटे हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसमें मुंबई का ईडी ऑफिस भी है.

मुंबई के कैसर ए हिंद बिल्डिंग में आग लगने की घटना शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे की है. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.

किसी के हताहत की सूचना नहीं- मुंबई फायर विभाग 

मुंबई फायर सेवा विभाग ने रविवार सुबह करीब 4.21 बजे आग की घटना को लेवल 3 बताया. मुंबई अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

4 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद 

मुंबई के बैलार्ड पियर इलाके के उस बिल्डिंग में आग लगी है, जिसमें ED की दफ्तर है. ईडी की महाराष्ट्र के कई बड़े राजनेताओं और कारोबारियों के खिलाफ जांच चल रही है. आग पर काबू पाने के लिए 4 से अधिक दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है. 

मुंबई के कैसर ए हिंद बिल्डिंग में ईडी दफ्तर के अलावा कई और सरकारी दफ्तर हैं. पिछले कई घंटों से दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. अभी भी बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से से धुआं निकलता नजर आ रहा है.

फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि आग इमारत में कितनी दूर तक फैल चुकी है. इसके अलावा, आग लगने का सटीक कारण अभी भी अज्ञात है. 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज
CJP के समर्थन में प्रदर्शन के लिए पहुंचे आदित्य ठाकरे तो संजय राउत बोले- 'नाम ही काफी है'
CJP के समर्थन में प्रदर्शन के लिए पहुंचे आदित्य ठाकरे तो संजय राउत बोले- 'नाम ही काफी है'
मुंबई में CJP के समर्थन में मार्च, आदित्य ठाकरे बोले- 'ये लड़ाई ज्ञानेश कुमार के...'
मुंबई में CJP के समर्थन में मार्च, आदित्य ठाकरे बोले- 'ये लड़ाई ज्ञानेश कुमार के...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget