एक्सप्लोरर

Corona Death in Mumbai: साल 2020 में कैंसर से ज्यादा कोरोना ने ली जान, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

एक आरटीआई  में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक शहर में दिल का दौरा पड़ने , किडनी फेल होने व कैंसर से भी ज्यादा लोगों की जान कोरोना के कारण गई है.

Corona Death in Mumbai: मुंबई में लोगों ने साल 2020 में कैंसर से ज्यादा कोरोना से अपनी जान गंवाई है. हाल ही में एक आरटीआई  में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक शहर में दिल का दौरा पड़ने , किडनी फेल होने व कैंसर से भी ज्यादा लोगों की जान कोरोना के कारण गई है. साल 2020 में 1.1 लाख मौत हुई जिसमें से 11,105 यानी की 10 प्रतिशत लोगों की जान कोरोना से हुई.

वहीं, 8,576 लोगों की जान कैंसर के कारण गई. जो कि कुल आंकड़े का 7.6 प्रतिशत है. वहीं, 5,633 लोगों की जान हार्टअटैक के कारण हुई है. वहीं, इसके अलावा 1,634 लोगों ने किडनी फेलियर के कारण अपनी जान गंवाई. आरटीआई में खुलासा हुआ कि बीएमसी द्वारा जारी डेथ सर्टिफिकेट्स से ये बात सामने आई थी कि हार्ट अटेक से होने वाली मौतों में 35 प्रतिशत तक की गिरवाट दर्ज की गई है. 
 
शहर में मरने वालों के आंकड़े में 22.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. बीते सालों में लोगों की मौत का कारण अन्य बीमारियां होती थी, लेकिन महामारी आने के बाद साल 2020 में लोगों की मौत का कारण कोरोना बना. वहीं, इस रिपोर्ट में ये भी बात सामने आई कि बीते एक दशक में ऐसा पहली बार देखा गया है कि आग से जलकर मरने वालों की मौत का आंकड़ा 100 के अंदर दर्ज किया गया.

वहीं, सिर पर चोट लगने से मौत के आंकड़े में भी गिरावट दर्ज की गई है. साल 2019 में जहां ये आंकड़ा 1000 था वहीं साल 2020 में ये आंकड़ा घटकर 760 हो गया. इतना ही नहीं शहर में टीबी से मरने वालों के आंकड़ों में भी गिरावट दर्ज की गई है. साल 2020 में ये आंकड़ा 3719 रहा जबकि साल 2018 और 2019 में ये क्रमश: 4940 व 4899 था. 

टाटा मेमोरिअल हॉस्पिटल के डॉ. श्रीपद बनवाली ने कहा कि महामारी के दौरान कैंसर से मरने वालों की संख्या बढ़ी है. उन्होंने कहा, ''कई मरीज महामारी के कारण अपना इलाज पूरा नहीं करवा सके. वहीं मुंबई में बाहर से भी लोग इलाज के लिए आते हैं. उनकी मौत होने पर उन्हें डेथ सर्टिफिकेट यहीं से मिलता है. लॉकडाउन के कारण अस्पताल में ऐसे मामलों के दाखिले में कमी देखी गई. ''

यह भी पढ़ें

Corona In Maharashtra Police: कोरोना की चपेट में आ रहे पुलिसवाले, ताजा आंकड़ों से चिंता में पड़ा प्रशासन

Corona In Maharashtra Jails: महाराष्ट्र की जेलों में भी बढ़ रहे कोरोना के मामले, ताजा आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में आया भारी उछाल, यहां जानें ताजा आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget