एक्सप्लोरर

सुप्रिया सुले का फोन हुआ हैक! पुलिस से शिकायत के बाद अब लोगों से की यह अपील

Supriya Sule News: एनसीपी-एसपी नेत्री सुप्रिया सुले ने दोपहर के वक्त सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है कि उनका फोन हैक हो गया है इसलिए कृपया उन्हें अभी कॉल ना करें.

Supriya Sule Phone Hacked: महाराष्ट्र के बारामती से एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) का फोन और व्हाट्सऐप हैक हो गया है. इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने अपने परिचित लोगों से अपील की है कि फिलहाल उन्हें कोई कॉल या मेसेज ना करे. 

सुप्रिया सुले ने इस संबंध में पुलिस से संपर्क किया है. पुलिस से शिकायत करने के बाद उन्होंने 'एक्स' पर रविवार दोपहर को जानकारी दी है, ''अर्जेंट: मेरा फोन और व्हाट्सऐप हैक हो गया है. कृपया मुझे कॉल या मेसेज ना करें. मैंने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया है.'' सुप्रिया सुले ने यह पोस्ट मराठी और इंग्लिश दोनों में किया है. 

आज महाराष्ट्र के दौंड में जनसभा को किया संबोधित
सुप्रिया सुले शरद पवार की बेटी हैं और इस बार उन्होंने बारामती सीट से अपनी भाभी सुनेत्रा पवार को लोकसभा चुनाव में हराया है. सुप्रिया सुले इन दिनों संसद की कार्यवाही में हिस्सा ले रही हैं. वहीं, आज उन्होंने महाराष्ट्र के दौंड इलाके में एनसीपी-एसपी की एक जनसभा को भी संबोधित किया है. फोन हैक होने से जुड़े पोस्ट के बाद इस जनसभा का वीडियो भी 'एक्स' पर पोस्ट किया गया है.

सुप्रिया सुले का फोन हैक होने की जानकारी सामने आने के बाद अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. उनके समर्थकों ने इस पर चिंता जाहिर की है. किसी का मोबाइल फोन हैक होना एक बड़ा चिंता का विषय है. साइबर क्रिमिनल लोगों के फोन और सोशल मीडिया हैंडल तक को हैक कर लेते हैं और महत्वपूर्ण जानकारी चुरा लेते हैं. 

मामले में नहीं आया है पुलिस का बयान
चूंकि सुप्रिया सुले एक एक्टिव पॉलिटिशियन और सांसद हैं तो उनका फोन हैक हो जाना बहुत ही हैरान करने वाला विषय है. साइबर क्रिमिनल्स आम से लेकर खास हर तरह के लोगों को निशाना बना रहे हैं. उधर, इस मामले में अभी पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: 'हमें बेवकूफ....', SC-ST सांसदों से PM मोदी की मुलाकात पर क्या बोले प्रकाश आंबडेकर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget