एक्सप्लोरर

Maharashtra: नारायण राणे का नया 'मिशन', 70 एकड़ में 'गोवर्धन गौशाला' का उद्घाटन, जानें क्या है खास

Maharashtra: नारायण राणे द्वारा सिंधुदुर्ग में 70 एकड़ में स्थापित ‘गोवर्धन गौशाला कोंकण’ का उद्घाटन CM देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने किया. यह परियोजना किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद नारायण राणे (Narayan Rane) ने अब समाजसेवा की दिशा में नया कदम उठाया है. सिंधुदुर्ग जिले के करंजे-साटमवाड़ी गांव में उन्होंने 70 एकड़ भूमि पर “गोवर्धन गौशाला कोंकण” की स्थापना की है, जिसका उद्घाटन CM देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों संपन्न हुआ.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्घाटन समारोह के दौरान कहा, "देशी गायों का संरक्षण किए बिना प्राकृतिक खेती को गति नहीं मिल सकती." उन्होंने यह भी कहा कि यह गौशाला न केवल एक आश्रय स्थल है, बल्कि यह सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय परिवर्तन का केंद्र बन सकती है. किसानों को यहां व्यवसाय-केंद्रित प्रशिक्षण मिल सकेगा, जिससे एक नई अर्थव्यवस्था का निर्माण संभव होगा.

ये गौशाला किसानों के लिए मार्गदर्शक मॉडल- एकनाथ शिंदे
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे "किसानों के लिए मार्गदर्शक मॉडल" बताया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल गोसेवा का प्रतीक है, बल्कि किसानों की समृद्धि की दिशा में एक मजबूत कदम है. उन्होंने आशा जताई कि कोंकण क्षेत्र में दूध उत्पादन में वृद्धि होकर दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा.

गौशाला उद्घाटन में ये भी रहे उपस्थित
यह परियोजना स्वर्गीय तातू सीताराम राणे ट्रस्ट के माध्यम से संचालित की जा रही है, जिसमें गायों के संरक्षण के साथ-साथ कृषि और पशुपालन आधारित व्यवसाय को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जा रहा है. समारोह में केंद्रीय मंत्री और सांसद नारायण राणे, मत्स्य व्यवसाय व बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे, विधायक दीपक केसरकर, रविंद्र चव्हाण, निलेश राणे, जिलाधिकारी अनिल पाटील, सिंधुदुर्ग शिक्षा प्रसारक मंडल की अध्यक्षा नीलम राणे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

सांसद नारायण राणे ने अपने भाषण में गायों की विविध नस्लों, उनके प्राकृतिक उत्पादों जैसे दूध, गोबर और गोमूत्र के लाभों की जानकारी दी. उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि किसानों की आमदनी बढ़े, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और जिले से योग्य अधिकारी निकलें. गौसेवा के माध्यम से हम सिंधुदुर्ग को आत्मनिर्भर बना सकते हैं.”

कोंकण की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर को केंद्र में रखकर विकसित की गई यह गौशाला परियोजना न केवल एक धार्मिक पहल है, बल्कि यह ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और टिकाऊ खेती की दिशा में एक प्रभावशाली कदम माना जा रहा है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget