एक्सप्लोरर

Amit Thackeray News: राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे इस साल नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, पत्र लिखकर वजह बताई

Amit Thackeray Birthday: एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने इस साल अपना जन्मदिन न मनाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर संवेदनशीलता और जागरूकता की जरूरत पर जोर दिया.

Amit Thackeray Birthday News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) के बेटे अमित ठाकरे ने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है. उन्होंने यह जानकारी एक भावनात्मक पत्र के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को दी. अमित ठाकरे ने मराठी भाषा में लिखे पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किया है.

अमित ठाकरे का 24 मई को जन्मदिन है. ऐसे में वे इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे. अपने पत्र में अमित ठाकरे ने लिखा, "हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद की कार्रवाई में कई निर्दोष नागरिकों और बहादुर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. इस दु:खद घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है और इसी पीड़ा को समझते हुए जन्मदिन न मनाने का निर्णय लिया है." उन्होंने लिखा, “आप सभी का स्नेह, शुभकामनाएं और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहे हैं और आगे भी बने रहेंगे, यही मेरी अपेक्षा है.”

ऑपरेशन सिंदूर को भी लेकर पीएम मोदी को लिखा था पत्र

गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) की सफलता के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को एक पत्र लिखकर उनके नेतृत्व की सराहना की थी. उन्होंने पत्र में लिखा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई निर्णायक मील के पत्थर पार किए हैं.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि सीमाओं पर बहाए गए खून और बलिदानों को देखते हुए हमें जश्न की बजाय संवेदनशीलता और जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है. उन्होंने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया था, "जब तक युद्ध का परिणाम स्पष्ट नहीं हो जाता, हम जीत का जश्न मनाने से बचें और देश के लिए शहीद हुए नायकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में इस दौरान संयम बरतें. हमें अपने निर्णायक नेतृत्व पर भरोसा है और आशा है कि हम इन भावनाओं को ध्यान में रखेंगे."

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, किसानों के 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल होंगे माफ
CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, किसानों के 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल होंगे माफ
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
Delimitation Bill: शरद पवार के NDA को समर्थन के संकेत, अब कांग्रेस ने कहा, 'वो बड़े नेता लेकिन...'
परिसीमन बिल: शरद पवार ने NDA को समर्थन देने के दिए संकेत, अब कांग्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget