एक्सप्लोरर

Microsoft News: मुंबई एयरपोर्ट पर सेवाएं प्रभावित, माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप होने से बढ़ी परेशानी

Microsoft Server Outages: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने के कारण भारत समेत दुनियाभर में एयरपोर्ट और एयरलाइनों को तकनीकी व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई एयरपोर्ट पर भी लोग परेशान दिख रहे हैं.

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप होने से भारत समेत दुनियाभर में एयरलाइंस, बैंक, मीडिया और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हुआ है. मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री परेशान दिखे. वेब चेक-इन नहीं हो पा रहा है. मुंबई एयरपोर्ट पर एक यात्री ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि बेलगाम जाना था, फ्लाइट रद्द कर दिया गया. अंतिम समय में बता रहे हैं कि रद्द कर दिया गया है और कोई रिस्पॉन्स नहीं है.

लोगों की बढ़ी परेशानी
विस्तारा (Vistara), एयर इंडिया (Air India) और इंडिगो (IndiGo) समेत अन्य एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है. एयर इंडिया ने एक्स पर लिखा, ''माइक्रोसॉफ्ट के मौजूदा आउटेज के कारण हमारे डिजिटल सिस्टम पर अस्थायी रूप से असर पड़ा है. इसके कारण देरी हो रही है. हमें हुई असुविधा के लिए खेद है और हम अपने मेहमानों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं.''

एयरलाइन्स ने की ये अपील
बताया जा रहा है कि एयरलाइंस कंपनियां इस समस्या का शीघ्र समाधान के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर काम कर रही हैं. एक्स पर एक पोस्ट में, इंडिगो ने कहा, "हमारे सिस्टम वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से प्रभावित हैं, जो अन्य कंपनियों को भी प्रभावित कर रहा है. इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, आपके बोर्डिंग पास तक पहुंच, और कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं."

अकासा एयरलाइंस (Akasa Air) ने कहा कि उसकी कुछ ऑनलाइन सेवाएं मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से अनुपलब्ध (Unavailable) रहेंगी. बुकिंग और चेक-इन सेवाओं सहित हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी.

स्पाइसजेट ने कहा, "हम वर्तमान में उड़ान व्यवधानों पर अपडेट प्रदान करने में तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. हमारी टीम इसके समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है. हम किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं और समस्या का समाधान होने पर आपको बताएंगे."

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि "वैश्विक स्तर पर कई एयरलाइंस और हवाई अड्डे डिजिटल बुनियादी ढांचे के मुद्दों से प्रभावित हुए हैं. हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं और इस दौरान आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं."

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के विशालगढ़ किले पर कार्रवाई मामले में हाई कोर्ट ने प्रशासन को लगाई फटकार, दिए ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget