एक्सप्लोरर

Mumbai: एक्ट्रेस केतकी चितले ने दायर की जमानत याचिका, कहा- गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित

Mumbai News:  याचिका में कहा गया है कि मामले में शिकायतकर्ता के पास प्राथमिकी दर्ज करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि सोशल मीडिया पोस्ट एक 'पवार' के बारे में थे न कि शिकायतकर्ता के बारे में.

Mumbai News: एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मराठी अभिनेता केतकी चितले को ठाणे की एक अदालत ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में केतकी के खिलाफ तीन और मामले दर्ज किए गए हैं.

केतकी की गिरफ्तारी राजनीतिक

इसके बाद उनके वकील घनश्याम उपाध्याय ने जमानत याचिका दायर की जिसमें कहा गया कि उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक थी. जमानत अर्जी में कहा गया है कि ठाणे अपराध शाखा ने आईपीसी की धारा 505(2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) और 153A (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव के प्रतिकूल कार्य करना) लागू करके चितले को उनके बयानों के आधार पर गिरफ्तार करके गंभीर गलतियां की हैं. 

सोशल मीडिया पोस्ट 'पवार' के बारे में शरद पवार के बारे में नहीं
 याचिका में आगे कहा गया है कि मामले में शिकायतकर्ता के पास प्राथमिकी दर्ज करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि चितले के सोशल मीडिया पोस्ट एक 'पवार' के बारे में थे न कि शिकायतकर्ता के बारे में. याचिका में कहा गया है कि 'पवार' नाम के किसी भी व्यक्ति ने उनकी शिकायत नहीं की.

नोटिस जारी किए बिना गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं

घनश्याम उपाध्याय ने कहा कि इस मामले में अधिक से अधिक मानहानि का मामला दर्ज किया जा सकता था लेकिन इस तरह की गिरफ्तारी केवल राजनीतिक थी. उन्होंने बताया कि पुलिस के पास दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41A के तहत नोटिस जारी किए बिना चितले को गिरफ्तार करने का कोई अधिकार नहीं था.  जमानत याचिका में कहा गया है कि चितले को आईपीसी की धारा 500 (मानहानि) के तहत गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए था जो एक गैर-संज्ञेय अपराध है.

क्या था पूरा मामला
बता दें कि 29 वर्षीय मराठी अभिनेत्री ने किसी अन्य व्यक्ति द्वारा लिखे पोस्ट को अपने फेसबुक पेज पर साझा किया था. इसमें केवल उपनाम पवार और 80 वर्ष की आयु का जिक्र किया गया था. पवार का जिक्र करते हुए इस पोस्ट में लिखा था- नरक इंतजार कर रहा है और आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं. बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार की उम्र 81 वर्ष है और उनकी पार्टी शिवसेना, कांग्रेस गठबंधन के साथ महाराष्ट्र में सत्ता में है.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र के विदर्भ में मौसम नहीं हो रहा नरम, फिर से लू का अलर्ट जारी, जानें- मौसम का पूरा हाल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में शुरू होगा ब्रिज कोर्स, कोरोना काल में हुए लर्निंग लॉस कम करने का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget