एक्सप्लोरर

Maharashtra: मनोज जरांगे ने दी खुली चेतावनी! 'जो नेता 29 अगस्त के आंदोलन में नहीं आएगा, उन्हें...'

Maharashtra News: मनोज जरांगे ने 29 अगस्त से मुंबई में शुरू हो रहे मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर नेताओं को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि जो नेता आंदोलन में शामिल नहीं होंगे, उन्हें चुनाव में हराया जाएगा.

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर बड़ा जनआंदोलन खड़ा होने जा रहा है. 29 अगस्त से मुंबई में शुरू हो रहे इस आंदोलन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे करेंगे. इसे लेकर उन्होंने नेताओं के लिए एक खुली चुनौती भी दे दी है. मंगलवार (5 अगस्त) को धाराशिव में एक बैठक के दौरान जरांगे ने साफ कर दिया कि जो भी नेता इस आंदोलन में भाग नहीं लेगा, उसे आगामी नगरपालिका, पंचायत समिति और नगर पालिका चुनावों में हराया जाएगा. 

मनोज जरांगे ने क्या कहा?

धाराशिव में हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जरांगे ने कहा कि आंदोलन के दौरान लगभग एक लाख स्वयंसेवकों की जरूरत होगी. उन्होंने कहा, "29 अगस्त को मुंबई में आंदोलन शुरू होगा. उसके बाद लोग अपने गांव लौट सकते हैं, लेकिन आंदोलन में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति जरूरी है." पीटीआई के अनुसार, उन्होंने चेतावनी दी कि जो नेता गांवों में रह जाएंगे और आंदोलन से दूरी बनाएंगे, उन्हें चुनाव में हराना ही समुदाय का उत्तरदायित्व होगा.

मनोज जरांगे ने दी देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी देते हुए जरांगे ने कहा, "यदि सरकार ने आंदोलनकारियों पर दबाव बनाया या बल प्रयोग किया तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी." उन्होंने साफ किया कि यह आंदोलन किसी पार्टी विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि समाज के अधिकारों के लिए है. मराठा आरक्षण को लेकर राज्य में पहले भी कई आंदोलन हो चुके हैं लेकिन सरकार की ओर से अब तक ठोस हल नहीं निकला है, जिससे नाराजगी गहराती जा रही है.

पहले भी कर चुके हैं बड़े आंदोलन

मनोज जरांगे ने इससे पहले भी आरक्षण की मांग को लेकर कई बार भूख हड़ताल की है और अब एक बार फिर वह आरक्षण को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति में जुट गए हैं. धाराशिव से पहले राज्य के विभिन्न गांवों में चावड़ी सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनके जरिए मराठा समाज को आंदोलन के लिए संगठित किया जा रहा है. जरांगे ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन सरकार ने अगर बल प्रयोग किया तो परिणाम भुगतने होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget