एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में ओवैसी की AIMIM ने खोला खाता, महज 162 वोटों के अंतर से जीते मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल 

Malegaon Central Seat Result: सांस अटकाने वाले मुकाबले में आखिरकार एआईएमआईएम के मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल को जीत हासिल हो गई.

Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम (AIMIM) ने अपना खाता खोल लिया है. पार्टी ने मालेगांव सेंट्रल सीट पर चुनाव जीत लिया है. यहां से मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दो दी है. दरअसल यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा. उन्होंने इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट असेंबली महाराष्ट्र के आसिफ शेख राशीद को महज 162 वोटों से हराया है.

इस्माइल को 109653 वोट मिले. वहीं दूसरे नंबर पर इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्रा के आसिफ शेख रशीद रहे जिन्हें 109491 वोट मिले. सपा की शान ए हिंद निहाल अहमद तीसरे नंबर पर रही जिन्हें 9624 वोट मिले. कांग्रेस के एजाज बेग अजीज बेग चौथे स्थान पर रहे. नौ प्रत्याशियों को यहां नोटा से भी कम वोट मिले. इस सीट पर नोटा के पक्ष में 1089 वोट पड़े हैं. 2019 के चुनाव में भी AIMIM मालेगांव सेंट्रल सीट जीतने में कामयाब रही थी. 2019 में मालेगांव सेंट्रल सीट से मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिके चुनाव जीते थे. इस बार AIMIM ने प्रत्याशी बदला और उसे इसका फायदा भी मिला. 

हार गए ओवैसी की पार्टी के ये दो बड़े नेता

ओवैसी की पार्टी ने महाराष्ट्र में 14 प्रत्याशी उतारे थे. इनमें पूर्व विधायक वारिस पठान और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील भी शामिल थे.औरंगाबाद ईस्ट सीट से इम्तियाज जलील चुनाव हार गए हैं. उन्हें बीजेपी के अतुल मोरेश्वर सवे ने हराया है. सवे को 93274  वोट मिले जबकि  इम्तियाज जलील को 91113 वोट हासिल हुए हैं. भिवंडी सीट पर वारिस पठान पांचवें नंबर पर रहे. उन्हें केवल 15800 वोट मिले हैं. यहां से विजयी प्रत्याशी बीजेपी के महेश प्रभाकर चौगुले को 70172 वोट मिले हैं.

ओवैसी की रैलियां नहीं खींच पाईं वोट?

AIMIM औरंगाबाद सेंट्रल सीट भी हार गई है जो पिछले बार उसने जीती थी. यहां से नसीरुद्दीन तकियुद्दीन सादिक हार गए हैं. उन्हें शिवसेना के प्रदीप शिवनारायण जायसवाल ने 8119 वोटों से हराया. जिन सीटों पर AIMIM ने प्रत्याशी उतारा था उन पर ओवैसी भाइयों (असदुद्दीन और अकबरुद्दीन) ने ताबड़तोड़ रैलियां की थीं. लेकिन इन रैलियों से  भी पार्टी को फायदा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है.

ये भी पढ़ें- आदित्य ठाकरे ने बचाई उद्धव ठाकरे की लाज! इन 20 सीटों पर पार्टी ने हासिल की जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget