एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'जो हमारी बहन-बेटियों के साथ...', औरंगजेब विवाद के बीच Abu Azmi ने किसे दी चेतावनी?

Maharashtra News: औरंगजेब विवाद में फंसे SP नेता अबू आजमी ने एक लड़की का वीडियो शेयर कर इलाके में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है. इस वीडियो के अंत में उन्होंने बदमाश की गिरफ्तारी का जिक्र किया.

Maharashtra Latest News: औरंगजेब विवाद में फंसे समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें गोवंडी इलाके की 9वीं कक्षा की छात्रा अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही है. अबू आजमी की ओर से शेयर वीडियो में लड़की बता रही है कि उसके इलाके में कई असामाजिक तत्व काफी सक्रिय हैं, जो लड़कियों को आए दिन परेशान करते हैं. खासतौर पर वह एक शख्स ‘तन्ना’ का नाम ले रही है, जो उसे और दूसरी लड़कियों को बाहर निकलते समय छेड़ता है. लड़की ने कहा कि इस घटना के कारण इलाके में डर का माहौल है.

अबू आजमी ने परिवार से किया मुलाकात
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अबू आजमी खुद मौके पर पहुंचते हैं और बच्ची व उसके परिवार से बातचीत करते हैं. गोवंडी में रहने वाली बच्ची की मां ने बताया कि गुंडों की धमकियों के चलते उनका परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है. उन्होंने यहां तक दावा किया कि उनके पति को जान से मारने की धमकी दी गई है. इस स्थिति को देखते हुए अबू आजमी ने स्थानीय पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की.

तन्ना हुआ गिरफ्तार- अबू आजमी
वीडियो में इस बात का जिक्र किया गया है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तन्ना को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो के अंत उन्होंने लिखा, 'तन्ना हुआ गिरफ्तार, जल्द होगा तड़ीपार!' 

अबू आजमी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट किया, "जो हमारी बहन बेटियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं, सावधान हो जाएं! चाहे आप कितने ही बड़े गुंडे हों या कितनी ही बड़ी आपकी गैंग हो, याद रखना आप कानून से नहीं बच पाओगे! शिवाजी नगर पुलिस को तन्ना की गिरफ्तारी में तेज कार्रवाई के लिए सलाम!"

उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगा रहे हैं.

बता दें ये वही सपा विधायक अबू आजमी हैं, जिन्‍होंने मुगल शासन औरंगजेब के इंसाफ पसंद शासन बताते हुए उसकी जमकर तारीफ की थी. जिसके बाद महाराष्‍ट्र विधानसभा के बजट सत्र से उन्‍हें निलंबित कर दिया था. हालांकि अबू आजमी लगातार अपने बयान पर सफाई दे रहे हैं और वापस भी ले लिया है, लेकिन उनकी जमकर आलोचना हो रही हैं.

ये भी पढ़ें - मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'इसमें हमारे जैसे किसी...'

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget