एक्सप्लोरर

सोलापुर में तेज हॉर्न पर बवाल, BJP पार्षद के बेटे से झड़प के बाद पत्थरबाजी, इकट्ठा हुए 300 लोग

Solapur News: सोलापुर के घोंगड़े वस्ती में कार हॉर्न विवाद पर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें पूर्व पार्षद के बेटे समेत सात लोग घायल हो गए. 300 से अधिक लोगों की भीड़ ने पथराव किया.

Solapur Clash: महाराष्ट्र में सोलापुर के घोंगड़े वस्ती इलाके में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें सात लोगों के घायल होने की सूचना है. यह झड़प एक मामलू से विवाद के बाद हुई. कार के तेज हॉर्न का विरोध करने पर दो लोग आपस में भिड़े और इसके बाद उनके साथी भी इसमें शामिल हो गए.

मामला रविवार (22 जून) की रात करीब 10.00 बजे का है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसमें पूर्व पार्षद के बेटे समेत दोनों गुटों के 7 लोग घायल हुए हैं. घोंगड़े वस्ती इलाके से रऊफ इनामदार और उसका दोस्त कार से गुजर रहे थे. इसी दौरान रऊफ इनामदार ने अपनी कार का हॉर्न बजाते हुए लोगों से सड़क से हटने के लिए कहा.

300 से ज्यादा लोगों के बीच हुई झड़प
उस समय, बीजेपी के पूर्व नगरसेवक सुरेश पाटिल के बेटे बिपिन पाटिल और रऊफ इनामदार के बीच इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई कि वे जोर से हॉर्न क्यों बजा रहे थे? विवाद पहले मारपीट में बदला और फिर दोनों समूहों के 300 से अधिक लोगों की भीड़ आमने-सामने आ गई. दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव किया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाली स्थिति
इस पथराव में सात लोग चोटिल हुए हैं. क्षेत्र में मौजूद गाड़ियों को भी काफी हद तक नुकसान पहुंचा. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त विजय कबाड़े सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस का दंगा नियंत्रण दल भी मौके पर पहुंचा. इस समय, पुलिस ने आक्रामक तरीके से घटनास्थल पर इकट्ठा हुए युवाओं को तितर-बितर किया. देर रात, घायलों को इलाज के लिए सोलापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं, यह पता नहीं चला है. न ही कोई केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस इलाके में तनाव को कंट्रोल कर चुकी है और शांति बरकरार करने में लगी है. 

यह भी पढ़ें: Maharashtra: उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका! इस नेता ने छोड़ी शिवसेना-यूबीटी, क्या लगाया आरोप?

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget