एक्सप्लोरर

राज ठाकरे के बेटे के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने उतारा उम्मीदवार, क्या बदलेंगे फैसला?

Shiv Sena UBT Candidate List: महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना यूबीटी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें पार्टी ने माहिम से राज ठाकरे के बेटे के खिलाफ महेश सावंत को टिकट दिया है.

Shiv Sena UBT Candidate List 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अब सियासी दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं. इस बीच बुधवार (23 अक्टूबर) को शिवसेना उद्धव गुट ने भी अपने 65 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने अपनी इस लिस्ट में राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ भी अपना कैंडिडेट उतार दिया है.

इसमें दिलचस्प बात ये है कि साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में में राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ मुंबई की वर्ली सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था. वहीं इस बार विधानसभा चुनाव में शिवसेना उद्धव गुट ने राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ माहिम विधानसभा सीट से महेश सावंत को चुनावी मैदान में उतारा है.

कुछ सीटों पर होंगे बदलाव- राउत
हालांकि बुधवार (23 अक्टूबर) की शाम शिवसेना यूबीटी के दिग्गज नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि एमवीए की बैठक में शरद पवार के कहने के बाद हमने हमारे उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, हालांकि कुछ सीटों पर गलती हो गई, जिनमें बदलाव किए जाएंगे. अब कयास ये लगाए जा रहे हैं क्या उद्धव ठाकरे की पार्टी राज ठाकरे के बेटे के सामने माहिम सीट से अपना उम्मीदवार वापस लेगी.

संजय राऊत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये भी बताया कि महाविकास अघाड़ी में 85-85-85 का फार्मूला तय हुआ. कुल 270 सीटों पर सहमति बनी है. बची हुई सीटों पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि हमारे मित्र पक्षों बची हुई सीटों में से सीटें मिलेंगी.

वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को शिवसेना यूबीटी ने इस बार भी मुंबई वर्ली से टिकट दिया है. आदित्य ठाकरे ने यहां से अपनी जीत का दावा किया है. 

ये भी पढ़ें

उद्धव गुट ने जारी की पहली लिस्ट, आदित्य ठाकरे का भी नाम, CM शिंदे के खिलाफ किसे दिया टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget