एक्सप्लोरर

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को महाराष्ट्र कांग्रेस नेता ने बताया केंद्र सरकार का 'जुमला', कहा- यह 2024 के...

Women Reservation Bill Passed: महिला आरक्षण बिल को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने इस बिल को एक 'जुमला' बताया है.

Vijay Wadettiwar on Women Reservation Bill: महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को कहा कि महिला आरक्षण विधेयक बीजेपी नीत केंद्र सरकार का एक और ‘जुमला’ (झूठा वादा) है क्योंकि यह 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के समय प्रभाव में नहीं आयेगा. हालांकि, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इस विधेयक का स्वागत किया. कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के नये भवन में एक और ‘जुमला’ दिया.’’

क्या बोले नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार?
उन्होंने कहा, ‘‘महिला आरक्षण विधेयक दशकीय जनगणना पूरी हो जाने के बाद ही प्रभाव में आयेगा. जनगणना को 2021 में पूरा किया जाना था, लेकिन यह अब तक शुरू भी नहीं हुई है.’’ उन्होंने यह दावा भी किया कि विधानसभाओं और संसद में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करने वाला विधेयक सबसे पहले कांग्रेस ने सदन में पेश किया था. वडेट्टीवार ने कहा, ‘‘मोदी ने नये संसद भवन के पहले ही दिन देश में महिलाओं को गुमराह किया है.’

फडणवीस ने किया फैसले का स्वागत
पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि वह ‘प्रधानमंत्री मोदी के फैसले का स्वागत करते हैं.’’ बीजेपी नेता फडणवीस ने कहा, ‘‘ मुझे पक्का यकीन है कि यह विधेयक दोनों ही सदनों से पारित हो जाएगा तथा हम विधानसभा और लोकसभा में और महिला प्रतिनिधियों को देखेंगे.’’

कौन हैं विजय वडेट्टीवार?
विजय वडेट्टीवार का पूरा नाम विजय नामदेवराव वडेट्टीवार है. वो एक भारतीय राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं. वह महाराष्ट्र में कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं, जिन्हें नक्सल प्रभावित क्षेत्र चंद्रपुर और गढ़चिरौली में अपने गृहक्षेत्र से मजबूत जन समर्थन प्राप्त है.

ये भी पढ़ें: Women Reservation Bill: शरद पवार ने सबसे पहले स्टेट लेवल पर लाया था महिला आरक्षण बिल? NCP नेता ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget