एक्सप्लोरर

भिवंडी में खराब सड़क ने ली एक और जान, गड्ढे में गिरने से डॉक्टर की मौत

Maharashtra News: भिवंडी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गड्ढों के कारण अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है. पहले दो लोग हादसों का शिकार हुए थे और अब एक डॉक्टर की मौत ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

महाराष्ट्र के भिवंडी शहर की बदहाल सड़कों ने एक बार फिर शख्स जान ले ली. वंजारपट्टी नाका इलाके में उबड़-खाबड़ सड़क और कंक्रीट व पेवर ब्लॉक के बीच बने असमतल गैप के कारण दो पहिया वाहन फिसल गया, जिससे एक डॉक्टर की मौत हो गई. 

मृतक का नाम डॉ. मोहम्मद नसीम अंसारी (58) बताया जा रहा है. वह अपने घर लौट रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ. मध्य रात्रि के समय सिराज अस्पताल के सामने उनकी एक्टिवा स्कूटी फिसल गई और पीछे से आ रहे कंटेनर के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

इस हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. वंजारपट्टी नाका स्थित एपीजे अब्दुल कलाम उड़ान पुल पर गड्ढे भरने का काम चलने के कारण भारी वाहनों को नीचे से डायवर्ट किया गया था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. नागरिकों ने भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग करते हुए रास्ता रोको आंदोलन किया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया. कंटेनर चालक मोहम्मद बिलाल मोहम्मद असलम (30) को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रशासन पर खड़े हो रहे सवाल

भिवंडी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गड्ढों के कारण अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है. पहले दो निर्दोष लोग हादसों का शिकार हुए थे और अब एक डॉक्टर की मौत ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या प्रशासन गहरी नींद से तभी जागेगा जब किसी की जान जाएगी? नागरिकों का आक्रोश अब उबाल पर है और मनपा तथा पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखी आलोचना हो रही है.

इस घटना ने सिर्फ एक परिवार को ही उजाड़ा नहीं, बल्कि पूरे भिवंडीवासियों के मन में भय और आक्रोश भर दिया है. पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

खराब हालत में हैं सड़कें

भिवंडी अपडेट के अनुसार, हादसे के बाद सिराज अस्पताल के सामने के गड्ढों को स्टाफ द्वारा अस्थायी रूप से भरने की कोशिश की गई. वहीं, स्थानीय डॉक्टर नुरुद्दीन अंसारी ने कहा कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और सड़कों की हालत बेहद खराब है. 

उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तत्काल इस ओर ध्यान दें और यहां के नागरिकों को यातायात जाम और खराब सड़कों की समस्या से राहत दिलाएं.

पहले भी हो चुकीं दो मौतें

इससे पहले यश राजेश मोर उम्र 18 साल यह छात्र सुबह जिम करने के लिए अपने घर से 20 जुलाई को बाहर निकला लेकिन भिवंडी वाडा मार्ग पर पड़े गड्ढे के करण बाइक के साथ गड्ढे में जा गिरा जिसकी वजह से उसे भारी चोट लगी थी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे यश मोर ने 10 दिन बाद दम तोड़ दिया

वहीं रेहमान अली शेख-अपने घर से 15 अगस्त मनाने के लिए कॉलेज जा रहे थे तभी भिवंडी वाडा रास्ते पर गड्ढे के कारण गिरा और ट्रक ने उसे कुचल दिया जिस जगह पर ही उसकी मौत हो गई.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget