एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महा विकास अघाड़ी के 'महामोर्चा' को देवेंद्र फडणवीस ने बताया 'नैनो मार्च', विवादित बयानों पर दी यह सलाह

Mumbai News: महाराष्ट्र में एमवीए के घटक दलों ने शनिवार को 'हल्ला बोल' विरोध मार्च निकाला और छत्रपति शिवाजी महाराज पर ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी करने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हटाने की मांग की.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शनिवार को मुंबई में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) के विरोध मार्च को लेकर तंज कसा. उन्होंने इसे राजनीतिक लाभ उठाने के लिए एक नैनो मोर्चा बताया. फडणवीस ने कहा कि वह बार-बार कहते रहे हैं कि किसी को भी राष्ट्रीय हस्तियों के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए और जो लोग ऐसा करते हैं वे गलत हैं. 

राज्यपाल कोश्यारी को हटाने के लिए MVA ने निकाला मार्च
महाराष्ट्र में एमवीए के घटक दलों ने शक्ति प्रदर्शन के तहत राज्य में एकनाथ शिंदे-भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के खिलाफ शनिवार को यहां 'हल्ला बोल' विरोध मार्च निकाला और छत्रपति शिवाजी महाराज समेत प्रतिष्ठित हस्तियों के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी करने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हटाने की मांग की.

फडणवीस ने कहा कि वह बार-बार कहते रहे हैं कि किसी को भी राष्ट्रीय हस्तियों के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए और जो लोग ऐसा करते हैं वे गलत हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘अपना रुख स्पष्ट करने के बावजूद, राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए एक मोर्चा का आयोजन किया गया. जब आपके पास मुद्दे खत्म हो जाते हैं, तो ऐसे मोर्चे आयोजित किए जाते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज और बी आर आंबेडकर हमारे आदर्श हैं.’’

राज्यपाल कोश्यारी के किस बयान पर मचा है बवाल
पिछले महीने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल कोश्यारी ने शिवाजी महाराज को ‘‘पुराने जमाने के प्रतीक’’ के रूप में बताया था. महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है जो शिंदे-बीजेपी सरकार के गठन (इस साल जुलाई में) के बाद सामने आई हो.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस और राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) इस समस्या के लिए जिम्मेदार हैं. यह मुद्दा कांग्रेस पार्टी का बनाया हुआ है.' फडणवीस ने कहा कहा, ‘‘(शिवसेना प्रमुख) उद्धव ठाकरे को राजनीति करने के लिए नए मुद्दों की तलाश करनी चाहिए.’’ एमवीए के विरोध मार्च के बारे में फडणवीस, जिनके पास गृह विभाग भी है, ने कहा कि पुलिस ने एमवीए को रैली के लिए दक्षिण मुंबई में आजाद मैदान का इस्तेमाल करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने यह जानते हुए इस निर्देश का पालन नहीं किया कि मैदान पर बड़ी संख्या में लोगों को नहीं जुटाया जा सकता है.

सैनिकों पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर क्या बोले फडणवीस
भारतीय सैनिकों पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि पाकिस्तान और राहुल गांधी एक ही दिन भारत के खिलाफ बोलते हैं. फडणवीस ने कहा, ‘‘उनकी (राहुल की) टिप्पणी भारत के लिए उनकी भावनाओं को दर्शाती है.’’

उन्होंने कहा, ''जब भी चीन ने भारतीय क्षेत्र को हड़पा, गांधी परिवार सत्ता में था. आज, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में हैं और एक इंच जमीन पर भी किसी और को कब्जा नहीं करने दिया जायेगा. हमारी सेना ने चीनियों का बहादुरी से सामना किया.''

यह भी पढ़ें:

Mumbai Politics: महापुरुषों पर राज्यपाल की टिप्पणी के विरोध में MVA ने निकाला महामोर्चा, शरद पवार ने दी यह चेतावनी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget