एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में न शिंदे न फडणवीस, ये नेता बनेगा मुख्यमंत्री? शपथ ग्रहण से पहले बढ़ी सियासी हलचल

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे रेस में हैं, लेकिन अब मुरलीधर मोहोल का नाम भी चर्चा में अचानक आ गया है. सोशल मीडिया पर यह चर्चा हो रही है.

Maharashtra CM Name: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए एक हफ्ता हो चुका है और प्रचंड जीत मिलने के बावजूद महायुति में अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का चयन नहीं हो सका है. बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के एकनाथ शिंदे रेस के मुख्य नाम हैं, लेकिन अब जो एक और नाम चर्चा में आ रहा है उसने राज्य का राजनीतिक पारा बेहद हाई कर दिया है. 

महाराष्ट्र में नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के ऐलान से पहले अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि अगर फडणवीस-शिंदे सीएम नहीं बनते हैं, तो तीसरा नाम कौन हो सकता है? इस बीच सोशल मीडिया पर अचानक मुख्यमंत्री पद के लिए एक और नाम चर्चा में आ गया. वह है केंद्री राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल का. भारी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सांसद पद से सीधे मुख्यमंत्री पद पाकर मुरलीधर मोहोल की लॉटरी लगने वाली है. हालांकि, खुद मुरलीधर मोहोल ने इस खबर का खंडन कर दिया है. 

सीएम पद की चर्चा के बीच आया मुरलीधर मोहोल का बयान
एबीपी माझा की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज है कि महाराष्ट्र के लोग पहली बार सांसद बने मुरलीधर मोहोल को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं. हालांकि, खुद पुणे सांसद ने इस बात का खंड करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया. 

मुरलीधर मोहोल ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, ''सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए मेरे नाम की चर्चा लगातार हो रही है, जो कि सही खबर नहीं है. हमने बीजेपी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी. हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस हैं. हमारी पार्टी के फैसले सोशल मीडिया से नहीं, बल्कि संसदीय बोर्ड में सर्वसम्मति से लिए जाते हैं. एक बार संसदीय बोर्ड में निर्णय हो जाने के बाद, पार्टी का आखिरी फैसला ही सबके लिए सर्वोच्च होता है. इसलिए सोशल मीडिया पर मेरे नाम की चर्चा निरर्थक है."

पहली बार के सांसद हैं मुरलीधर मोहोल
जानकारी के लिए बता दें कि मुरलीधर मोहोल पुणे लोकसभा सीट से पहली बार सांसद बने हैं और भारी मतों से जीत कर संसद में आए हैं. चुनाव से पहले नामांकन के दौरान कुछ अड़चनें आई थीं. हालांकि, बाद में उन्होंने धांगेकर को लाखों वोटों से हराया. मोहोल के लिए खुद पीएम मोदी ने चुनावी सभा की थी. सांसद पद की शपथ की शपथ लेने के बाद मोहोल को केंद्रीय राज्यमंत्री पद की भी जिम्मेदारी दी गई.

महाराष्ट्र को मिलेंगे 32 मंत्री
विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद महायुति के घटक दलों में अब विचार-विमर्श चल रहा है कि किस पार्टी के कितने विधायक बनेंगे और किसे कौन सा विभाग दिया जाएगा. इसको लेकर बीते गुरुवार (28 नवंबर) को केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आवास पर महायुति के नेताओं की बैठक हुई थी. माना जा रहा है कि इस बैठक में लगभग सभी विभागों पर फाइनल फॉर्मूला तय कर लिया गया है. इस बार भी महाराष्ट्र में एक सीएम और दो डिप्टी सीएम होंगे. वहीं, यह खबर भी है कि कुल 32 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 'मुसलमान को डराने की...', नितेश राणे के बयान पर बोला मुस्लिम समुदाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
Mumbai Weather: मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget