एक्सप्लोरर

Maharashtra: एनडीए में नहीं सुलझा पेच? शिंदे गुट की जीती हुई ये सीट चाहते हैं अजित पवार

Lok Sabha Election 2024: महायुति के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के मुताबिक बीजेपी को 30 सीटें, एनसीपी को 7 और शिवसेना को 11 सीटें मिल रही हैं. हालांकि, अजित पवार 2 और सीटों की मांग पर अड़े हैं.

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर काफी समय से महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है. हालांकि, तीनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाने की वजह से अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया. इस बीच, बीजेपी ने अपने 20 नामों की कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में अब इंतजार है शिव सेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजितगुट) के उम्मीदवारों की घोषणा का. 

वहीं, अजित गुट की एनसीपी को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. एबीपी लाइव की सहयोगी वेबसाइट एबीपी माझा के मुताबिक, महायुति के नए सीट बंटवारे के फॉर्मूले के मुताबिक बीजेपी को 30 सीटें, एनसीपी को 7 सीटें और शिवसेना को 11 सीटें मिल सकती हैं. हालांकि, अजित पवार गुट की मांग है कि उन्हें दो और यानी कुल 9 सीटें दी जाएं. इनमें से 6 सीटों पर उम्मीदवार भी तय हो चुके हैं. 

अजित पवार की एनसीपी 9 सीटों पर लड़ना चाहती है चुनाव
एनसीपी अजित गुट की ओर से जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पक्के होने की उम्मीद है, उनमें रायगढ़, बारामती, शिरूर, सतारा, धाराशिव और परभणी शामिल हैं. इनमें से अगर सतारा की सीट एनसीपी के खाते में गई तो उदयनराजे भोसले बीजेपी से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. यहां से अजित पवार रामराजे नाइक निंबालकर को खड़ा कर सकते हैं. 

नासिक से छगन भुजबल को उतारने की तैयारी?
वहीं, नासिक, बुलढाणा और गढ़चिरौली सीट को लेकर अभी चर्चा जारी है. अजित पवार का कहना है कि ये तीनों सीटें उनकी पार्टी को मिलें, जबकि नासिक और बुलढाणा सीट फिलहाल शिंदे गुट के पास हैं और गढ़चिरौली सीट बीजेपी के पास. बताया जा रहा है कि अजित पवार ने इन तीनों सीटों के लिए कैंडिडेट चुन लिए हैं. अगर नासिक की सीट एनसीपी को दी जाती है तो अजित पवार यहां से समीर या छगन भुजबल को टिकट दिला सकते हैं.

अजित पवार बना रहे जल्द लिस्ट जारी करने का दबाव
अब सवाल यह उठता है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी अजित पवार को अपनी सीटें देने के लिए तैयार होती हैं या नहीं? अजित पवार लगातार उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर गठबंधन पर दबाव बना रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनसीपी की कैंडिडेट लिस्ट दो दिन बाद आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: अब विदेश में पढ़ सकेंगे सफाई कर्मचारियों के बच्चे, नगर निगम उठाएगा खर्च, सीएम शिंदे का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget