एक्सप्लोरर

Maharashtra Monsoon Session: महाराष्ट्र में मानसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले विपक्ष का हंगामा, शिंदे सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष के नेता अजीत पवार के नेतृत्व में कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने किसानों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

Monsoon Session in Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले बुधवार को विपक्षी दलों ने खूब हंगामा किया. विपक्ष ने विधान भवन की सीढ़ियों पर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. विपक्ष के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), कांग्रेस (Congress) और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने किसानों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. विधायक आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) सहित उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) के कुछ सदस्यों ने भी नारेबाजी में हिस्सा लिया.

सरकार ने किसानों की दुर्दशा को नजरअंदाज किया
कुछ विपक्षी सदस्यों को तख्तियां पकड़े हुए देखा गया. इन तख्तियों पर शिंदे, फडणवीस नीत सरकार की वैधता पर सवाल उठाए गए थे. दक्षिण मुंबई में राज्य विधान सभा परिसर की सीढ़ियों पर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी दल के एक नेता ने कहा, इस सरकार ने उन किसानों की दुर्दशा को नजरअंदाज कर दिया है, जिन्होंने अधिक बारिश के कारण अपनी फसल खो दी थी. सरकार की वैधता भी संदेह के घेरे में है जिस पर कानूनी रूप से बहस की जा रही है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में आज लोग एक साथ गाएंगे राष्ट्रगान, जानिए किसके लिए अनिवार्य है गाना

शिंदे नीत सरकार संवैधानिक नियमों के मुताबिक नहीं बनी 
बुधवार 11 बजे से शुरू हुआ मानसून सत्र 25 अगस्त को समाप्त होगा. विपक्ष शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को निशाना बनाते हुए इसके असंवैधानिक होने का दावा कर रहा है. अजित पवार इससे पहले कह चुके हैं कि जिस तरह से सरकार सत्ता में आई है, यह हमारा सर्वसम्मत विचार है कि शिंदे नीत सरकार निर्धारित संवैधानिक नियमों के मुताबिक नहीं बनी है. इससे जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लंबित है. सरकार को सभी लोकतांत्रिक मूल्यों और नियमों को ताक पर रखकर बनाया गया है. वहीं इन बातों के अलावा विपक्ष ने जुलाई और अगस्त में अधिक बारिश के कारण 15 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की फसलों को हुए नुकसान का हवाला देते हुए राज्य सरकार से बाढ़ की स्थिति घोषित करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें-
Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे का शिंदे सरकार से सवाल- इस असंवैधानिक और अवैध सरकार में असली सीएम कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
जयपुर: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
महाराष्ट्र में डांस बार पर देवेंद्र फडणवीस सरकार की सख्ती! विधानसभा में नया बिल पेश
महाराष्ट्र में डांस बार पर देवेंद्र फडणवीस सरकार की सख्ती! विधानसभा में नया बिल पेश
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget