एक्सप्लोरर

Maharashtra News: राज ठाकरे के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने वाले बयान से MNS नेता नाराज, पार्टी से दिया इस्तीफा

Maharashtra News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग वाले बयान के बाद एमएनएस के  प्रदेश सचिव इरफान शेख ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

Mumbai News:  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग वाले बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रही है. वहीं अब उन्हीं की पार्टी  एमएनएस के  प्रदेश सचिव इरफान शेख ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) के मस्जिदों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों को हटाने की वकालत पर कायम रहने के कारण पार्टी छोड़ दी है.ठाकरे को लिखे एक पत्र में शेख ने कहा कि वह ‘‘भारी मन’’से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. इस पत्र को शेख ने फेसबुक पोस्ट के साथ शेयर किया है .

शेख ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है?

शेख ने अपने पोस्ट में कहा है, ‘‘ जिस पार्टी के लिये काम किया हो और उसे सब कुछ माना, अगर वही पार्टी उस समुदाय के खिलाफ घृणास्पद रूख अपनाती हैं जिससे वह आते हैं, तो ऐसे में अब ‘जय महाराष्ट्र’ (अलविदा) कहने का समय आ गया है .’’उन्होंने कहा कि जब इसका गठन हुआ था, तब मनसे का विचार जातिविहीन राजनीति करने का था.

शेख- ठाकरे को अज़ान और मस्जिदों के बारे में 16 साल बाद संदेह हुआ

शेख ने कहा, ‘‘राजसाहेब ठाकरे आशा की किरण थे. लेकिन गुड़ी पड़वा रैली के दौरान हमें कुछ अलग देखने और सुनने को मिला.’’ शेख ने पूछा कि मनसे को उन ताकतों का अनुसरण करने की आवश्यकता क्यों महसूस हुई जो ‘‘नफरत की राजनीति करती हैं.’’ पत्र में, शेख ने कहा कि ठाकरे को अज़ान और मस्जिदों के बारे में 16 साल बाद संदेह हुआ . शेख ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि जब ठाकरे उनके साथ थे तो उन्होंने इस मुद्दे पर कभी बात क्यों नहीं की.

राज ठाकरे ने 2 अप्रैल को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की वकालत की थी

उन्होंने आगे कहा, ‘‘साहेब, हो सकता है कि आप अपनी ओर से गलत न हों. लेकिन हम महसूस कर रहे हैं कि कुछ गंभीर होने वाला है. कृपया मेरे द्वारा दिया गया इस्तीफा स्वीकार करें .’’ ठाकरे ने दो अप्रैल को मस्जिदों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों को हटाने की जोरदार वकालत की थी.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: मुंबई के 99.93% स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना वायरस के खिलाफ विकसित हुई एंटीबॉडी- BMC

Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री के सामने BJP सांसद का आरोप कहा- दलित होने की वजह से कार्यक्रमों में मुझे नहीं बुलाता प्रशासन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget