एक्सप्लोरर

सुप्रिया सुले, नारायण राणे, प्रणीति शिंदे... तीसरे चरण में महाराष्ट्र में 11 सीटों पर कहां किससे मुकाबला? जानिए

Maharashtra Lok Sabha Election Phase 3: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा. इस दिन छत्रपति शाहू महाराज, उदयनराजे भोसले और सुनील तटकरे अपनी-अपनी किस्मत आजमाएंगे.

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद तीसरे फेज को लेकर नेताओं ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. महाराष्ट्र में 2024 के लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण 7 मई 2024 को होगा. इस दौरान 11 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव के परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे. महाराष्ट्र में होने वाले मतदान में 258 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं और सभी की निगाहें बारामती सीट पर टिकी हुई है. क्योंकि इस सीट पर मुकाबला पवार वनाम पवार के बीच ही है.

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 सीटों पर वोटिंग
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 7 मई को रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले सीट पर मतदान होगा.

किसका किससे है मुकाबला?
1- बारामती सीट पवार सुप्रिया सुले (एनसीपी शरद पवार गुट) का मुकाबला सुनेत्रा पवार (एनसीपी अजित पवार गुट) से होगा.
   
2- माधा सीट पर रणजीतसिंह नाइक-निंबालकर (बीजेपी) का मुकाबला धैर्यशील मोहिते-पाटील (एनसीपी) से है.

3- उस्मानाबाद सीट पर अर्चना पाटिल (बीजेपी) का मुकाबला ओमप्रकाश राजे निंबालकर (शिवसेना) से होगा.
   
4- लातूर सीट से सुधाकर श्रंगारे (बीजेपी) का मुकाबला शिवाजीराव कालगे (कांग्रेस) से है.
   
5- हातकणंगले सीट पर राजू शेट्टी (स्वाभिमानी पक्ष), सत्यजीत पाटिल (शिवसेना) और धैर्यशील माने (शिवसेना) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा.

6- कोल्हापुर सीट से छत्रपति शाहू महाराज (कांग्रेस) का सीधा मुकाबला संजय मांडलिक (शिवसेना) से है.
   
7- सोलापुर सीट से मुकाबला प्रणीति शिंदे (कांग्रेस) और राम सातपुते (बीजेपी) के बीच है.
   
8- सांगली सीट पर मुकाबला चंद्रहार पाटिल (शिवसेना) और संजयका पाटिल (बीजेपी) के बीच है.
   
9- सतारा सीट से उम्मीदवार उदयनराजे भोसले (बीजेपी) का मुकाबला शशिकांत शिंदे (एनसीपी) से होगा.
   
10- रायगढ़ में सुनील तटकरे (एनसीपी) की लड़ाई अनंत गीते (शिवसेना) से है.
 
11- रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट पर नारायण राणे (बीजेपी) और विनायक राउत (शिवसेना) के बीच मुकाबला है.

पुणे जिले के बारामती में सबसे अधिक 38 उम्मीदवार हैं, इसके बाद माधा (32), उस्मानाबाद (31), लातूर (28), हटकनंगले (27), कोल्हापुर (23), सोलापुर (21), सांगली (20), सतारा (16), रायगढ़ (13) और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग (9), उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

बारामती में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SCP) की उम्मीदवार और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का मुकाबला उनकी भाभी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है, जो सत्तारूढ़ एनसीपी की उम्मीदवार हैं।

दो शाही वंशज भी अलग-अलग सीटों से चुनावी मैदान में हैं. कोल्हापुर में छत्रपति शाहू महाराज कांग्रेस की तरफ से और सतारा में उदयनराजे भोसले बीजेपी की तरफ से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: BJP Candidate List: मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन का टिकट कटा, BJP ने उज्जवल निकम पर खेला दांव

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दे दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से अमेरिका को लग जाएगी मिर्ची!
'सबके लिए अच्छा होगा...', पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से लगेगी अमेरिका को मिर्ची
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', पाकिस्तान का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', PAK का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल

वीडियोज

Gurugram Accident: थार चला रहे युवक ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे! | Breaking | ABP News
Maharashtra निकाय चुनाव को लेकर बंद कमरे में हुई Fadnavis और Eknath Shinde के बीच बैठक
20 लाख का 'मुर्दा दोस्त' ! मौत का Fixed Deposit | Sansani | Crime
Bengal Babri Masjid Row: काउंटिंग के लिए लगानी पड़ी मशीन, नींव रखने के बाद कहा से आया पैसा?
Vande Matram Controversy: विवादों में किसने घसीटा? 150 साल बाद गरमाया वंदे मातरम का मुद्दा...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दे दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से अमेरिका को लग जाएगी मिर्ची!
'सबके लिए अच्छा होगा...', पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से लगेगी अमेरिका को मिर्ची
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', पाकिस्तान का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', PAK का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर ने किया प्रैंक, फोन पर क्रैक देख गुस्से से हुईं आग बबूला!
मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर ने किया प्रैंक, फोन पर क्रैक देख गुस्से से हुईं आग बबूला!
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
क्या सच में एग योक से होता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स ने बताया इस मिथक के पीछे का बड़ा सच
क्या सच में एग योक से होता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स ने बताया इस मिथक के पीछे का बड़ा सच
Embed widget