एक्सप्लोरर

MVA सरकार में देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे को फर्जी केस में फंसाने की साजिश? जांच के लिए SIT का गठन

Maharashtra News: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को एमवीए सरकार में गलत और झूठे केस में फंसाने की साजिश की गई. जिसकी जांच के लिए अब SIT का गठन किया गया.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी की सरकार के समय कथित रूप से फर्जी मामले में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को गिरफ्तार करने की तैयारी के मामले की जांच के लिए गृह विभाग ने एसआईटी गठित की है. इस एसआईटी की अध्यक्षता मुंबई पुलिस के ज्वाइंट सीपी (लॉ एंड आर्डर) सत्यनारायण चौधरी करेंगे. इस एसआईटी टीम में SRPF DIG राजीव जैन, मुंबई पुलिस डीसीपी जोन-6 नवनाथ ढावले और ACP आदिक राव पोल का नाम है.

टीम को 30 दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को देने के लिए कहा गया है. बता दें 2024 में नागपुर सत्र के दौरान प्रवीण दरेकर ने यह मुद्दा विधान परिषद में उठाया था. व्यापारी संजय पुनमिया ने दावा किया कि उनके पास एक स्टिंग ऑपरेशन की क्लिप मौजूद है, जिसमें पूर्व ACP सरदार पाटिल किससे बात कर रहे हैं. इसमें वो कहते हैं कि परमबीर सिंह, संजय पुनमिया पर केस लेकर देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को गिरफ्तार करवाने की तैयारी थी. 

क्या है पूरा मामला?
मुंबई के कुलाबा पुलिस स्टेशन में और ठाणे जिले के ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए उस समय के सरकारी वकील शेखर जगताप ने मुंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उस याचिका में इंटरवेंशन करते हुए ठाणे नगर पुलिस स्टेशन मामले में शिकायतकर्ता संजय पूनिया ने अपने वकील रिजवान मर्चेंट के माध्यम से मुंबई हाई कोर्ट में एफआईआर रद्द करने की याचिका का विरोध करते हुए इंटरवेंशन किया और इस दौरान एक वीडियो भी कोर्ट में पेश किया. 

यह वीडियो कथित रूप से पूर्व एसीपी सरदार पाटिल का है जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि यह उस वक्त की महाविकास अघाड़ी सरकार के दबाव में दर्ज किया गया केस था, जिसके पीछे का मकसद एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को गिरफ्तार करना था. बता दें ठाणे नगर पुलिस ने व्यवसायी संजय पुनमिया की शिकायत के बाद मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.  

पुनमिया का आरोप था कि संजय पांडे ने उनके खिलाफ अवैध जांच शुरू करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी देकर उनसे और अन्य व्यापारियों से पैसे वसूले. पुनमिया की शिकायत के आधार पर पांडे के साथ सेवानिवृत्त एसीपी सरदार पाटिल, पुलिस निरीक्षक मनोहर पाटिल, वकील शेखर जगताप और बिल्डर श्यामसुंदर अग्रवाल और उनके परिवार के दो सदस्यों पर भी मामला दर्ज किया गया था. श्यामसुंदर अग्रवाल एक समय इस मामले के शिकायतकर्ता पुनमिया का बिजनेस पार्टनर था.

इन धाराओं में केस दर्ज
पुनामिया ने आरोप लगाया है कि दो अन्य पुलिस अधिकारियों सरदार पाटिल और मनोहर पाटिल ने बिल्डर अग्रवाल और उनके परिवार के दो सदस्यों, शुभम अग्रवाल और शरद अग्रवाल के इशारे पर काम किया. जबकि वकील जगताप ने एक सरकारी दस्तावेज तैयार किया और खुद को स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर बताकर कोर्ट को गुमराह किया.

पुलिस ने यह एफआईआर आईपीसी की धारा 166(ए), 170, 193, 195, 199, 203, 205, 209, 352, 355, 384, 389, 465, 466, 471, 506 तहत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें: मुंबई के इन इलाकों में 5-6 फरवरी पानी की सप्लाई होगी प्रभावित, BMC ने लोगों को दी ये सलाह

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget