एक्सप्लोरर

Gadchiroli News: हिंसा से तंग आकर दो कट्टर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 12 लाख का था इनाम

महाराष्ट्र में हत्याओं, आगजनी और मुठभेड़ के विभिन्न मामलों में कथित रूप से शामिल दो कट्टर नक्सलियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. इन नक्सलियों पर 12 लाख रुपये का इनाम था.

Nagpur News: महाराष्ट्र में हत्याओं, आगजनी और मुठभेड़ के विभिन्न मामलों में कथित रूप से शामिल दो कट्टर नक्सलियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इन नक्सलियों पर 12 लाख रुपये का इनाम था. गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नक्सली हिंसा से तंग आ चुके थे. उन्होंने कहा कि कई नक्सली राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति की ओर आकर्षित हो रहे हैं.

2019 से 49 कट्टर नक्सलियों ने किया है आत्मसमर्पण
विज्ञप्ति के मुताबिक, 2019 से अब तक 49 कट्टर नक्सलियों ने गोयल के सामने आत्मसमर्पण किया है, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि हथियार डालने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के इच्छुक लोगों को सरकार की ओर से सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी. पुलिस ने बताया कि ताजा मामले में रामसिंह उर्फ सीताराम बक्का अतराम (63) और माधुरी उर्फ भूरी उर्फ सुमन राजू मट्टमी (34) ने आत्मसमर्पण किया. पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों पर छह-छह लाख रुपये का इनाम था.

महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ने शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए बनाया वेब पोर्टल, एक्सपर्ट्स कि मदद से बनेगा नया क्यूरिकुलम

2002 में किया गया था भर्ती
मट्टमी को 2002 में कसानसुर स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) के सदस्य के रूप में भर्ती किया गया था और 2013 से अप्रैल 2022 तक उसने पर्मिली एलओएस में एक क्षेत्र समिति के सदस्य के रूप में काम किया. पुलिस ने कहा कि वह चार हत्याओं, 21 मुठभेड़ों और आगजनी की सात घटनाओं और पांच अन्य मामलों में शामिल थी और उसके खिलाफ 37 मामले दर्ज किए गए थे. पुलिस के अनुसार, मट्टमी ने आत्मसमर्पण किया क्योंकि नक्सली संगठनों में महिलाओं को वरिष्ठ माओवादियों द्वारा भेदभाव का सामना करना पड़ रहा था.

उप-कमांडर के रूप में कर चुका है काम
विज्ञप्ति के मुताबिक, अतराम को 2005 में अहेरी एलओएस के सदस्य के रूप में भर्ती किया गया था. 2007 से 2012 तक उसने आंदोलन के उप-कमांडर के रूप में काम किया और एक हत्या और दो मुठभेड़ों में शामिल था. इसमें कहा गया है कि उसके खिलाफ तीन अपराध दर्ज किए गए थे. पुलिस ने कहा कि वह राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति आकर्षित था. बयान में कहा गया है कि अतराम और मट्टमी दोनों को अब सरकार से पुनर्वास के लिए साढ़े चार लाख रुपये मिलेंगे.

यह भी पढ़ें-

Maharashtra: HC में पत्नी की याचिका खारिज, बच्चे को दिया पिता के साथ छुट्टियों बिताने का आदेश, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget