एक्सप्लोरर

Maharashtra Financial Stress: क्या महाराष्ट्र में बंद होगी शिवभोजन थाली जैसी योजनाएं? समझें क्यों खूब हो रही चर्चा

Maharashtra Financial Stress: महाराष्ट्र सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है. इस बीच चर्चा है कि शिवभोजन थाली और आनंद शिधा योजना को लेकर सरकार पुनर्विचार कर रही है.

Maharashtra Financial Stress: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के पहले महायुती सरकार ने कई लोकप्रिय घोषणाएं की. इसका फायदा उसे चुनावों में मिलता हुआ भी नजर आया, लेकिन इन योजनाओं के आर्थिक पहलुओं को संभालते हुए सरकार को तंगी से गुजरना पड़ रहा है और इसपर आलोचनाएं हो रही हैं.

एक तरफ महायुती सरकार की सबसे लोकप्रिय योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के तहत करीब पांच लाख महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि शिवभोजन थाली और आनंद शिधा योजना को लेकर सरकार पुनर्विचार कर रही है.

इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के लिए विभाग को 25 करोड़ रुपये की जरूरत बताई जा रही है. साथ ही राज्य के ठेकेदारों के संगठनों ने सरकार से बकाया भुगतान की मांग करते हुए काम बंद आंदोलन शुरू किया था. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या राज्य सरकार पर बढ़ता आर्थिक बोझ अब असंतुलन की ओर बढ़ रहा है?

शिवभोजन थाली का क्या होगा?
चर्चा है कि महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार के दौरान शुरू की गई ‘शिवभोजन थाली योजना’ को महायुती सरकार बंद करने पर विचार कर रही है. शिवभोजन थाली क्रियान्वयन समिति के अनुसार, केंद्र संचालकों का बड़ा बकाया पिछले तीन से छह महीनों से लंबित है. इस बीच पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस योजना को बंद न करने का अनुरोध किया है.

26 जनवरी 2020 को शुरू हुई इस योजना के तहत 2 रोटी, 1 कटोरी पकी हुई सब्जी, 1 कटोरी दाल और 1 कटोरी चावल दिया जाता है. अन्न और नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट के अनुसार, 27 मार्च 2024 तक 18.83 करोड़ से अधिक शिवभोजन थालियां वितरित की जा चुकी हैं. अब सरकर की तिजोरी पर इतना बोझ पड़ा है कि योजना बंद करने की नौबत आ गई है.

तीर्थ योजना बंद होगी?
राज्य में सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों को देश के तीर्थ स्थलों की यात्रा कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ क्षेत्र योजना’ महायुती सरकार ने शुरू की थी. इस योजना को लेकर 14 जुलाई 2024 को शासन निर्णय (GR) जारी किया गया था. यह योजना 60 साल या उससे अधिक उम्र के पात्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए है. 

इसके तहत कोई भी पात्र व्यक्ति अपने जीवन में एक बार किसी निर्धारित तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकता है. सरकार द्वारा अधिकतम यात्रा व्यय प्रति व्यक्ति 30,000 रुपये तक निर्धारित किया गया है. पर अब यह योजना बंद होने की चर्चा है. हालांकि सरकार के मंत्री इसे अफवाह बता रहे हैं.

ठेकेदारों के पैसै कैसे मिलेंगे?
महाराष्ट्र के ठेकेदार महासंघ, राज्य अभियंता संघ, बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और हॉट मिक्स एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में 5 फरवरी को पूरे राज्य में काम बंद आंदोलन किया था. सरकार से 86,000 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग को लेकर यह आंदोलन किया गया पर अब इनका बिल कैसे चुकाएंगे, इसकी चिंता सभी को है.

महायुती सरकार की सबसे लोकप्रिय योजना ‘लाडकी बहन योजना’ पूरे राज्य में लागू की गई, लेकिन अब इसके तहत 5 लाख महिलाओं को अपात्र कर दिया गया है. अब तक इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिल रहे थे, जिसे सरकार ने आगामी समय में 2,100 रुपये करने का वादा किया था, लेकिन इस योजना और अन्य योजनाओं से राज्य का आर्थिक गणित बिगड़ गया है.

'इन्हें और इनके साथियों को बीच चौराहे पर...', रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान पर भड़के AIMIM के वारिस पठान

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमाज पर CM योगी के बयान पर अबू आजमी बोले, 'जैसे दुनिया चलती है, वैसे ही हमारा देश भी चलेगा'
नमाज पर CM योगी के बयान पर अबू आजमी बोले, 'जैसे दुनिया चलती है, वैसे ही हमारा देश भी चलेगा'
ट्विशा शर्मा की रिटायर्ड जज सास पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, 'खुद आरोपी हैं, बार-बार...'
ट्विशा शर्मा की रिटायर्ड जज सास पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, 'खुद आरोपी हैं, बार-बार...'
Explained: रोजाना 80 लाख बिक्री और 1.6 करोड़ कमाई! मुंबई की पहचान 'वड़ा पाव' का महंगा होना नॉर्मल क्यों नहीं? कितना बड़ा असर
रोज 80 लाख बिक्री और 1.6 करोड़ कमाई! मुंबई की पहचान 'वड़ा पाव' का महंगा होना नॉर्मल क्यों नहीं?
प्रशांत किशोर अब महाराष्ट्र में इस पार्टी के लिए बनाएंगे रणनीति, 1 जून से संभालेंगे काम
प्रशांत किशोर अब महाराष्ट्र में इस पार्टी के लिए बनाएंगे रणनीति, 1 जून से संभालेंगे काम

वीडियोज

Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी
शादी को लेकर Sara Ali Khan का बड़ा बयान, बोलीं- जल्दबाजी में नहीं करूंगी शादी
Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
Broccoli Farming: जिम वालों और अमीरों के बीच जमकर है इस चीज की डिमांड, खेत में लगा लेंगे तो छापेंगे नोट
जिम वालों और अमीरों के बीच जमकर है इस चीज की डिमांड, खेत में लगा लेंगे तो छापेंगे नोट
OLA-Uber और डिलीवरी वालों के लिए अलर्ट! इस राज्य में नहीं चला पाएंगे पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां
OLA-Uber और डिलीवरी वालों के लिए अलर्ट! इस राज्य में नहीं चला पाएंगे पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां
Embed widget