एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: महाराष्ट्र में 'असली' और 'नकली' पार्टी की जंग में जनता किसके साथ? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया

Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र में बीजेपी का मिशन 45 का सपना टूटता दिख रहा है. तमाम एग्जिट पोल इस ओर इशारा कर रहे हैं. वहीं महाविकास अघाड़ी मजबूत बढ़त बनाता दिख रहा है.

Maharashtra Exit Poll 2024: देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के बाद एग्जिट पोल के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे है. महाराष्ट्र में किसी एग्जिट पोल ने महायुति की जीत का दावा किया है तो कहीं महा विकास अघाड़ी को कुछ सीटों पर बढ़त दिखाई है. इसी बीच असली पार्टी और नकली पार्टी में जनता ने किसका साथ दिया है. ये बड़ा सवाल है. असली और नकली पार्टी यानि शिवसेना (यूबीटी) और सीएम शिंदे की शिवसेना, इसके अलावा एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और अजित पवार की एनसीपी. इन चारों पार्टियों में जनता ने किसे ज्यादा पसंद किया है.

किसे कितनी सीट मिलने की संभावना
एबीपी सी वोटर ओर से जारी एग्जिट पोल 2024 के नतीजों के मुताबिक महाराष्ट्र में सीएम शिंदे की शिवसेना को 6 सीटें, अजित पवार की एनसीपी को 1, शिवसेना (यूबीटी) को 9 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को 9 सीटें मिलने की संभावना है. न्यूज 18 के अनुसार उद्धव ठाकरे के गुट और शरद पवार के गुट को 6 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है.

इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 8-10 सीटें और अजित पवार की NCP के खाते में 1-2 सीटें आने की संभावना है. वहीं शिवसेना (यूबीटी)  को 9-11 सीटें, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है. 

टीवी9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र की 48 सीटों में से एनडीए को 22 और इंडिया गठबंधन को 25 सीटें मिलती दिख रही है. जिसमें शिंदे की शिवसेना को 04, शिवसेना (उद्धव गुट) को 14, एनसीपी (शरद पवार गुट) को 06, अजित पवार एनसीपी को-00 सीट मिलने की संभावना जताई है. रिपब्लिक भारत भारत के एग्जिट पोल के मुताबिक शिवसेना (शिंदे) को 8, एनसीपी अजित पवार को 2, शिवसेना (यूबीटी) को 6, एनसीपी (शरद पवार गुट) को भी 6 सीटें मिलने का अनुमान है.

2024 का लोकसभा का चुनाव महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अग्निपरीक्षा रहा है. यहां बीजेपी का मिशन 45 का सपना टूटता दिख रहा है. वहीं विपक्ष का महाविकास अघाड़ी मजबूत बढ़त बनाता दिख रहा है. पहली बार महाराष्ट्र में पवार बनाम पवार में मुकाबला देखने को मिला. वहीं असली और नकली की लड़ाई लड़ने वाली शिवसेना (शिंदे) और शिवसेना (यूबीटी) में भी जोरदार मुकाबला दिखाई दिया. 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में एग्जिट पोल पर उद्धव ठाकरे गुट की पहली प्रतिक्रिया, 'उन्हें मौज-मस्ती करने दीजिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget