एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: अजित पवार के सामने मराठा आरक्षण की बैठक में हंगामा, कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक, जानें पूरा मामला

Maharashtra News: कोल्हापुर में मराठा आरक्षण को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति देखने को मिली. उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है.

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मराठा आरक्षण को लेकर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति देखने को मिली. उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सामने योगेश केदार और उनके साथ आये कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई. उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोल्हापुर कलेक्टरेट में ध्वजारोहण किया. इसके बाद मराठा आरक्षण को लेकर कोल्हापुर कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई.

अजित पवार के सामने कार्यकर्ताओं का हंगामा
इस बैठक में उपमुख्यमंत्री अजित पवार शामिल हुए. इस दौरान योगेश केदार और उनके साथ आये कार्यकर्ताओं ने अफरा-तफरी मचा दी. बैठक के दौरान योगेश केदार और कार्यकर्ताओं ने अजित पवार से पूछा कि क्या यह बैठक कोल्हापुर के समुदाय के लिए है या राज्य के मराठा समुदाय के लिए है. साथ ही उन्होंने ओबीसी से आरक्षण देने की भी मांग की. कार्यकर्ता मेज पर हाथ रखकर हंगामा करने लगे. इस समय अजित पवार ने आंदोलनकारियों को समझाने की कोशिश की. इसके बाद यहां पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी तैनात कर दी गई. इस बीच योगेश केदार और कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई. 

बैठक के बाद अजित पवार ने क्या कहा?
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अजित पवार ने मराठा आरक्षण को लेकर हुई बैठक की जानकारी दी. अजीत पवार ने कहा कि उन्होंने जिला कलेक्टर से कोल्हापुर के मुद्दों के बारे में जाना. इस मौके पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों की मुलाकात हुई. मराठा आरक्षण को लेकर चर्चा की. सकल मराठा समाज की बैठक में सभी की बात सुनी गई. दूसरे इलाके से कुछ लोग आये थे. कलेक्टर और एसपी के साथ उस प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनने के बाद मैंने उस पर अपनी राय व्यक्त की.

इसके अलावा मराठा आरक्षण पर बात करते हुए अजित पवार ने कहा, ''मराठा समुदाय के नागरिकों के साथ हमारा समझौता हो गया है. मराठा समुदाय के मामले में हमने जो फैसला लिया था, वह हाई कोर्ट में नहीं टिक सका, लेकिन मराठा समुदाय की मदद के लिए कई फैसले लिए गए हैं.''

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: नागपुर में RSS मुख्यालय पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज, परिसर में दिखी कड़ी सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget