एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, इस नेता को छह साल के लिए पार्टी से निकाला

Ashish Deshmukh Suspended: महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी के खिलाफ बयानबाजी को लेकर पूर्व विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया है. कांग्रेस ने पूर्व विधायक को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी विरोधी टिप्पणी के लिए आशीष देशमुख को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है. वह काटोल से पूर्व विधायक हैं. आशीष देशमुख ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी 'मोदी उपनाम' वाली टिप्पणी पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ सांठगांठ का भी आरोप लगाया था.

आशीष देशमुख ने इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजे जाने के विरोध में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी पद से 2022 में इस्तीफा दे दिया था. हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई थी. 

कौन हैं आशीष देशमुख?

आशीष देशमुख बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. इनके पिता रणजीत देशमुख कांग्रेस नेता हैं. साल 2009 में उन्होंने सावनेर विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2014 के विधानसभा चुनाव में आशीष अपने चाचा अनिल देशमुख के खिलाफ मैदान में उतरे. काटोल से उन्होंने अपने चाचा को हरा दिया. आशीष देशमुख के पिता की पहचान देवेंद्र फडणवीस के बड़े विरोधी के रूप में होती है.

Maharashtra: अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे बोले- 'मुझे लगता है कि हमें विपक्षी दल नहीं बल्कि...'

देवेंद्र फडणवीस के साथ कब खराब हुए थे रिश्ते?

पिछले हफ्ते आशीष देशमुख अचनाक डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर उनसे मिलने पहुंच गए थे. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी 'घर वापसी' हो सकती है. इस मुलाकात पर सबकी नजरें इसलिए भी खिंच गईं क्योंकि साल 2019 में उन्होंने फडणवीस के खिलाफ ही बगावत कर दिया था. 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान आशीष देशमुख ने फडणवीस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. इस दौरान ही वो बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने फडणवीस के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू हो गई हैं. राजनीतिक दल अपनी तरफ से कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रहे. आने वाले समय में महाराष्ट्र से कई ऐसी खबरें आएंगी जो राजनीतक चर्चा का विषय बनेंगी. फिलहाल अब कांग्रेस की कार्रवाई के बाद आशीष देशमुख के अलगे कदम पर सबकी नजरें हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget