एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'कठपुतली अध्यक्ष बनाकर ‘बैकसीट ड्राइविंग’ होगी तो कांग्रेस नहीं बच पाएगी', पृथ्वीराज चव्हाण का अपनी पार्टी करारा तंज

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कांग्रेस की आंतरिक कलह को लेकर जवाब दिया है. उन्होंने गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर भी बयान दिया है.

Prithviraj Chavan On Ghulam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की आंतरिक कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. पार्टी के नेतृत्व और भविष्य को लेकर फिर से सवाल खड़े किए जा रहे हैं. इसी विषय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) से ‘भाषा’ ने पांच सवाल किए जिसका उन्होंने जवाब दिया.

इस सवाल, आप गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को कैसे देखते हैं?, के जवाब में चव्हाण ने कहा कि "उनका इस्तीफा देना दुर्भाग्यपूर्ण है...जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर में बहुत ही जूनियर और बाहर से आए व्यक्ति (तारिक हमीद कर्रा) को राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का प्रमुख बनाया गया और आजाद साहब को सदस्य बनाया गया. इसका क्या कारण था? क्या इस पर चर्चा हुई ? अपमानित करने की कोई जरूरत नहीं थी. यह बताने की जरूरत नहीं थी कि इनकी कोई कद्र नहीं है. एक तरफ सोनिया जी ने गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा जैसे नेताओं को चुनाव अभियान में शामिल किया. कुछ न कुछ जिम्मेदारी भी दी थी. नीचे वाले लोगों, जिन्हें आजाद साहब ने ‘कोटरी’ कहा है, उन्होंने सोनिया जी की बात भी नहीं मानी."

गुलाम नबी आजाद के आरोपों पर चव्हाण ने ये कहा

पृथ्वीराज चव्हाण ने इस सवाल, आजाद ने अपने त्यागपत्र में जो मुद्दे ने उठाए हैं, उन पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?, के जवाब में आजाद ने कहा कि कुछ आरोप निजी है. चव्हाण ने जवाब दिया कि "आजाद साहब के त्यागपत्र में कुछ निजी आरोप हैं, उन पर कुछ नहीं कहूंगा. पहले के पत्र (अगस्त, 2020) पत्र में उठाए गए मुद्दे वाजिब हैं. हम आज भी उस पर कायम हैं. एक अहम मुद्दा यह है कि अगर राहुल गांधी ने कहा है कि वह और उनके परिवार का कोई अध्यक्ष नहीं होगा तो उन पर विश्वास क्यों नहीं किया जाता? अगर वह नहीं बनते हैं तो दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी. चुनाव कराया जाए और फिर कोई अध्यक्ष बनेगा."

Mumbai News: 32 वर्षीय महिला ने ऑटोरिक्शा में साथी की गला घोंटकर की हत्या, बाद में पुलिस के सामने किया सरेंडर

समय रहते कदम उठाने की जरूरत- पृथ्वीराज चव्हाण

‘जी 23’ में चव्हाण के भी शामिल होने और पत्र में जो उठाए उठाए गए मुद्दों का समाधान किस हद तक हुआ है?, के सवाल पर उन्होंने कहा कि "हमने सोनिया जी मंथन की बात की थी. लेकिन उदयपुर में चिंतन शिविर की बजाय उसका नाम बदलकर नवसंकल्प शिविर कर दिया गया. चिंतन तो रोक दिया गया. चिंतन करने की इनकी अच्छा नहीं लगती. सोनिया जी ने इसे कैसे स्वीकार किया, मुझे नहीं पता. कुछ छोटे-छोटे कदम जरूर उठाए गए हैं. हमने चिंतन के लिए इसलिए कहा था कि हम दो लोकसभा चुनाव हारे, करीब 40 विधानसभा चुनाव हारे. इस पर कोई चिंतन शिविर हुआ क्या? अगर हम चिंतन नहीं करेंगे तो ऐसे ही चलता रहेगा. हमने पत्र में जो बात कही थी, उसकी एक-एक बात पर हम कायम हैं. गुलाम नबी आजाद ने जो लिखा, उसमें भी कई सारी बाते हैं. अब तो बातों का समय निकल गया, अब कदम उठाने (एक्शन) का समय है. कदम नहीं उठाया गया तो पार्टी को बचाना मुश्किल होगा."

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर ये बोले चव्हाण

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी को मनाने की कोशिशें हो रही हैं और कुछ अन्य नाम भी सामने आ रहे हैं, इस पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कहा कि "क्या चुनाव से पहले नाम तय हो जाएगा तब चुनाव तारीख बताई जाएगी? आप चुनाव की तारीख तय करिये, जिसको पर्चा भरना है, वो सामने आएगा. उल्टी प्रक्रिया क्यों खड़ी कर रहे हैं? आप पहले से नाम सुनिश्चित करेंगे और फिर चुनाव कराएंगे, ऐसा कभी होता है क्या? चुनाव कराइए, जिसको लड़ना होगा, वह लड़ेगा. कोई कठपुतली अध्यक्ष बनाकर ‘बैकसीट ड्राइविंग’ होती रहेगी तो फिर पार्टी नहीं बच पाएगी."

पार्टी और उसके नेतृत्व से चव्हाण की उम्मीद के सवाल पर उन्होंने कहा कि "कांग्रेस के संविधान के मुताबिक सभी पदों पर चुनाव होना चाहिए. कांग्रेस कार्य समिति और अन्य पदों के चुनाव होते थे. सीताराम केसरी के समय यानी 24 साल पहले आखिरी बार संगठन के चुनाव हुए. अब सभी पदों पर अध्यक्ष द्वारा नामित लोग होते हैं. जो अध्यक्ष नामित करता है, उसके खिलाफ कोई बोलता नहीं है. निर्वाचित लोग अध्यक्ष को सही सलाह देते हैं. नामित लोग ऐसा नहीं करते. इसी वजह से पार्टी हारती है."

Maharashtra News: जालना में किसान और उसकी पत्नी ने की आत्महत्या, कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget