एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन...', सीएम शिंदे ने मुसलमानों को लेकर दिया बड़ा बयान

Eknath Shinde Statement: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस ने मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है."

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है. शिंदे राष्ट्रीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और राज्य में परभणी लोकसभा क्षेत्र से सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के उम्मीदवार महादेव जानकर के लिए पाथरी में प्रचार कर रहे थे.

शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने मौलाना आजाद अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम के लिए आवंटित धनराशि को 30 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सभी धर्मों के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए कई योजनाएं लागू कीं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों का उत्थान किया. शिंदे ने कहा, कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन इसके बजाय गरीब हटा दिए गए. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन भी उपलब्ध कराया.

राज्य सरकार सभी समुदायों के साथ न्याय कर रही है. इससे पहले, (शिवसेना संस्थापक) बाल ठाकरे के समय में, हमारे पास राज्य मंत्री के रूप में साबिर शेख थे. शिंदे ने कहा, अब हमारे पास अब्दुल सत्तार (कैबिनेट में) हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दावा कि मोदी सरकार संविधान बदल देगी, केवल एक चुनावी जुमला था.

कांग्रेस का पलटवार
एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था. इसपर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है. सीएम शिंदे ने कहा था कि "राहुल गांधी कभी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री". नाना पटोले ने कहा, "लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री कौन बनेगा यह जनता के हाथ में है. राहुल गांधी की लोकप्रियता देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है. वह देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता हैं, अगर उन्होंने तय किया होता तो 2004 से 2014 तक दस साल के दौरान कभी भी प्रधानमंत्री बन सकते थे, लेकिन वह गांधी हैं और गांधी परिवार में त्याग और बलिदान की परंपरा रही है."

ये भी पढ़ें: संदिपानराव भुमरे की संपत्ति में जबरदस्त वृद्धि, चंदकांत खैरे भी नहीं पीछे, जानिए कौन कितना अमीर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget