एक्सप्लोरर

Maharashtra News: 'मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे परियोजना होगा निर्णायक', PM दौरे से पहले सीएम ने किया निरीक्षण

CM Eknath Shinde: सीएम ने कहा कि 18 घंटे का सफर अब सिर्फ छह-सात घंटे का रह जाएगा. इससे दोनों शहरों के बीच व्यापार बढ़ेगा.11 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी इसके कुछ हिस्से का उद्घाटन करेंगे.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने रविवार को कहा कि मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे एक निर्णायक परियोजना साबित होगी, जो दोनों शहरों के बीच की दूरी घटाएगी और इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शनिवार को घोषणा की थी कि इस परियोजना के नागपुर से शिरडी तक के हिस्से का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 11 दिसंबर को करेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे से पहले निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए सीएम एकनाथ शिंदे नागपुर में थे. मुख्यमंत्री ने नागपुर हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से कहा कि 11 दिसंबर को यह खुशी का क्षण होगा, क्योंकि एक्सप्रेस-वे का नागपुर से शिरडी तक 520 किलोमीटर लंबा हिस्सा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा.

सीएम ने बताया निर्णायक परियोजना

सीएम एनकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे एक निर्णायक परियोजना साबित होगी. अब 18 घंटे का सफर घटकर छह-सात घंटे का रह जाएगा. मुंबई और नागपुर के बीच की दूरी घट जाएगी और दोनों शहरों के बीच व्यापार बढ़ेगा. इससे किसानों को भी फायदा होगा. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से कम से कम 10 जिलों को प्रत्यक्ष और 14 को अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे देश में समृद्धि लाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे मुझे संतुष्टि मिलती है कि परियोजना का नाम हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के नाम पर रखा गया है. गौरतलब है कि यह परियोजना 49,250 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जा रहा है. 701 किमी लंबा यह एक्सप्रेस-वे 11 जिलों के 392 गांवों से होकर गुजरता है.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी, नागपुर से शिरडी तक पूरे हो चुके हिस्से का उद्घाटन करेंगे जबकि एक्सप्रेस-वे का शेष हिस्सा अगले छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा. उपमुख्यमंत्री  ने कहा था कि एक्सप्रेस-वे मार्ग पर एक नया आर्थिक गलियारा बनेगा और इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से 14 जिलों को एकीकृत करके बंदरगाह से जोड़ा जाएगा. 

Maharashtra: उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा विवाद में नवनीत राणा को झटका, कोर्ट ने जारी किया वारंट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget