एक्सप्लोरर

Eknath Shinde Resigns: नए मुख्यमंत्री के फैसले से पहले एकनाथ शिंदे ने CM पद से दिया इस्तीफा, फडणवीस-अजित रहे साथ

Maharashtra CM Eknath Shinde Resign: शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. मंगलवार को उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी विधायक दल की बैठक से ठीक पहले ​दिया.

 Eknath Shinde Resign News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही उनके पूरे मंत्रीमंडल ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है. महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें अगली सरकार के गठन होने तक अपने पद पर बने रहने को कहा है. 

महाराष्ट्र के सीएम के इस्तीफे के साथ ही नए मुख्यमंत्री को लेकर जारी चर्चा पर भी विराम लग गया है. अब यह तय माना जा रहा है कि मंगलवार को प्रस्तावित बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद नए सीएम के नाम का भी ऐलान आज हो जाएगा. 

BJP विधायक दल की बैठक से पहले दिया इस्तीफा

इससे पहले सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पंवार व अन्य नेताओं के साथ राजभव पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. अब यह तय माना जा रहा है देवेंद्र फडणवीस ही नए सीएम होंगे.

शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने अपने पद से मंगलवार को इस्तीफा बीजेपी विधायक दल की बैठक से ठीक पहले दिया है. बता दें कि मंगलवार को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा. इसके लिए आयोजित बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. बैठक के बाद शाह सीएम के नाम का ऐलान करेंगे. 

दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति को 288 में से 235 और एमवीए को 47 सीटों पर जीत मिली. निर्दलीय और एआईएमआईएम जैसे कुछ छोटे दल सिर्फ 6 सीटें जीत पाए. अकेले बीजेपी को 132 सीटों पर जीत मिली. महाराष्ट्र में बीजेपी की यह सबसे बड़ी जीत है. शिवसेना शिंदे को 57 और एनसीपी अजित पवार को 41 सीटों पर जीत हासिल हुई. 

एमवीए में शिवसेना उद्धव ठाकरे को सिर्फ 20 सीटें ही जीत पाई. इसके अलावा, कांग्रेस को 16 और शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर सिमट गई. सपा को भी दो सीटों पर जीत हासिल हुई. 

संजय राउत का CM पद पर बड़ा बयान, बोले- 'एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस गुलाम हैं', PM मोदी और अमित शाह...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget