एक्सप्लोरर

Maharashtra CM Oath Taking: मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में 4 हजार जवानों की तैनाती, जानें कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Maharashtra New CM: मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा की खास व्यवस्था रहेगी. देवेंद्र फडणवीस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोर शोर से जारी है. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे. देवेंद्र फडणवीस का शपथ ग्रहण गुरुवार (5 दिसंबर) की शाम आजाद मैदान में होगा. शपथ ग्रहण में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध रहेंगे. 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. देवेंद्र फडणवीस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

बुधवार को सर्वसम्मति से बीजेपी ने विधायक दल की बैठक में नेता चुना है. विधायक दल का नेता चुने जाने से तीसरी बार देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया. शपथ ग्रहण में महायुति गठबंधन की सहयोगी बीजेपी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के समर्थकों की भी बड़ी संख्या मौजूद रहने वाली है. बीजेपी के 40 हजार समर्थक भी समारोह में शामिल होंगे. विभिन्न धर्मों के संत महंत समेत 2 हजार वीवीआईपी को बिठाने की अलग व्यवस्था की गई है.

शपथ ग्रहण समारोह की जोर शोर से जारी है तैयारी 

सुरक्षा व्यवस्था में 520 अधिकारी और करीब 3,500 पुलिस कर्मी की तैनाती की गई है. एसआरपीएफ, क्विक रिस्पॉस टीम, दंगा नियंत्रण टीम, बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम की मॉनिटरिंग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे. समारोह स्थल तक जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक को देखते हुए भी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है.

यातायात व्यवस्था संभालेंगे 280 ट्रैफिक पुलिसकर्मी

यातायात को सामान्य बनाए रखने का काम ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत 280 जवान करेंगे. एक अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर कुछ रूट पर ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है. आजाद मैदान में वाहनों को पार्क करने की सुविधा नहीं होगी. कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों को बंद किया जा सकता है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन विशेषकर ट्रेन को इस्तेमाल करने की अपील की है. 

ये भी पढ़ें: क्या डिप्टी CM नहीं बनना चाहते हैं एकनाथ शिंदे? शिवसेना नेता उदय सामंत ने दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget