एक्सप्लोरर

Maharashtra Clash: महाराष्ट्र के एक गांव में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद दो समूहों के बीच तनाव, वाहनों और घरों को हुआ नुकसान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के एक गांव में दो समूहों के बीच पथराव के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. लोगों ने नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

Clash in Nandurbar: उत्तरी महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के एक गांव में शुक्रवार को उस समय तनाव पैदा हो गया, जब एक धार्मिक जुलूस के दौरान ‘आपत्तिजनक’ नारे लगाए जाने की शिकायत करते हुए एक समुदाय के सदस्यों ने दूसरे समुदाय के लोगों के समूह पर पथराव (Stone Pelting) किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना मुंबई (Mumbai) से 400 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित शहादा तालुका (Shahada Taluka) के कुकडेल (Kukdel) में हुई, जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया.

पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पथराव के कारण कुछ वाहन और घर क्षतिग्रस्त हो गये. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह घटना कल दोपहर की है, जब एक समुदाय के लोग धार्मिक जुलूस निकाल रहे थे. जब यह एक विशेष क्षेत्र से गुजर रहा था, तो कुछ स्थानीय महिलाएं पुलिस के पास पहुंचीं और शिकायत की कि जुलूस में भाग ले रहे लोगों द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए जा रहे थे.’’ उन्होंने बताया कि महिलाओं ने पुलिस से नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

कुछ लोगों के किया पथराव
उन्होंने कहा कि जब ये महिलाएं थाने से घर लौट रही थीं तो लोगों के एक समूह ने उन पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया. इसके कारण कुछ वाहनों और घरों को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. बता दें, महाराष्ट्र के सोलापुर में भी कुछ महीने पहले हिंसा हुई थी.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: सीएम एकनाथ शिंदे के इस बयान से क्या दूर हो जाएगा OBC समुदाय का ये डर? जानिए बैठक में क्या बात हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget