एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में CCTV नीति में समन्वय के लिए बैठक, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने दिए ये निर्देश

Maharashtra News: महाराष्ट्र में आधुनिक CCTV प्रणाली पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. गृह राज्य मंत्री योगेश कदम की अध्यक्षता में हुई बैठक में नीति में बदलाव और समिति गठन का निर्णय लिया गया.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र राज्य में सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पालन में पुलिस विभाग को अधिक प्रभावी सहायता मिले, इसके लिए राज्य में आधुनिक CCTV कैमरे लगाने और उनकी देखभाल की प्रक्रिया में समन्वय लाने के उद्देश्य से मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में गृह राज्य मंत्री योगेश कदम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

राज्य के विभिन्न विभागों के माध्यम से CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं, लेकिन अब तक इस प्रक्रिया में गृह विभाग की आवश्यक शर्तों और जरूरतों का समुचित ध्यान नहीं रखा जा रहा था. इसलिए भविष्य में गृह विभाग के अलावा जिन विभागों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, उन्हें गृह विभाग के मानदंडों का पालन करना अनिवार्य होगा.

CCTV प्रणाली कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मजबूत साधन

गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने बताया कि CCTV प्रणाली कानून-व्यवस्था बनाए रखने का एक प्रभावी और मजबूत साधन है और अपराधों के खुलासे में यह बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इसलिए इस प्रणाली की कार्यक्षमता में और सुधार लाने तथा रखरखाव व मरम्मत प्रक्रिया में एकरूपता लाने के लिए नीति स्तर पर बदलाव करना आवश्यक है.

इस पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की स्वीकृति के अनुसार जल्द ही एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया जाएगा. इस बैठक में विधायक सिद्धार्थ शिरोले, गृह विभाग के प्रधान सचिव (विशेष – कानून व्यवस्था) अनुप कुमार सिंह, सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक अनिल भंडारी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना व समन्वय) प्रकाश जाधव, पुलिस उपायुक्त अकबर पठान, साथ ही गृह विभाग, नगर विकास विभाग और महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. 

गांव-गांव में अच्छी गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाए जाना जरूरी- कदम

गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने इस बैठक के बाद कहा कि गांव-गांव में अच्छी गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे, AI प्रणाली और फेस रिकग्निशन के लिए आवश्यक कैमरे लगाए जाना जरूरी है. इससे राज्य में अपराध कम करने में काफी मदद मिलेगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget