एक्सप्लोरर

अजित पवार ने किया भवन का उद्घाटन तो नाराज हुई BJP की सांसद, कहा- बुलाने का कोई मतलब नहीं था

Medha Kulkarni On Ajit Pawar: बीजेपी की राज्यसभा सदस्य मेधा कुलकर्णी ने आरोप लगाया कि अजित पवार ने समय से पहले भवन का उद्घाटन किया. कुलकर्णी ने इसको लेकर नाराजगी जताई.

Medha Kulkarni On Ajit Pawar: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति के नेताओं के बीच नया विवाद शुरू हो गया है. बीजेपी की राज्यसभा सदस्य मेधा कुलकर्णी ने गुरुवार (एक मई) को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की तरफ से पुणे में परशुराम आर्थिक विकास महामंडल के भवन का उद्घाटन करने पर नाराजगी जताई. उनका कहना है कि समय से पहले उद्घाटन किया गया.

ब्राह्मण समुदाय के लिए गठित महामंडल (निगम) की सदस्य कुलकर्णी ने कहा कि वह देर से नहीं आई थीं, हालांकि वह सुबह के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं. बीजेपी की सहयोगी पवार ने बाद में उद्घाटन पट्टिका के सामने कुलकर्णी के साथ एक तस्वीर के लिए पोज दिया. 

मैं थोड़ी परेशान थी- मेधा कुलकर्णी

कुलकर्णी ने कहा, ''वह निर्धारित समय सुबह 6.30 बजे से दस मिनट पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं, लेकिन तब तक उद्घाटन समाप्त हो चुका था. मैं थोड़ी परेशान थी, क्योंकि यह समय से काफी पहले हुआ. ऐसे मामले में मुझे आमंत्रित करने का कोई मतलब नहीं था.''

बीजेपी नेता ने दावा किया कि कुछ पहले के अवसरों पर उन्हें ऐसा ही अनुभव हुआ था, जब पवार को एक परियोजना का उद्घाटन करना था. मैं उनसे अनुरोध करना चाहूंगी कि वे एक समय तय करें, चाहे वह सुबह जल्दी हो या रात में.

बीजेपी, अजित पवार की पार्टी एनसीपी और एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना की महाराष्ट्र में सरकार है. बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं. वहीं शिंदे और पवार डिप्टी सीएम हैं. गठबंधन सरकार ने राज्य में ब्राह्मण समुदाय की मदद के लिए परशुराम आर्थिक विकास महामंडल की स्थापना की है.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget