एक्सप्लोरर

BJP Candidates List: बीजेपी ने महाराष्ट्र में 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, किसे मिला टिकट?

BJP Candidates List 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. इनमें से 23 सीटों पर बीजेपी अब तक उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है.

Maharashtra BJP Candidates List 2024: बीजेपी ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए रविवार (24 मार्च) को तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. बीजेपी ने भंडारा-गोंदिया से सुनील बाबूराव मेंढे, गढ़चिरौली-चिमूर से अशोक महादेव राव नेते, सोलापुर से राम सातपुते को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. राम सतपुते इस समय विधायक हैं.

सोलापुर से प्रणिती शिंदे (कांग्रेस ) के खिलाफ राम सातपुते को बीजेपी ने मैदान में उतारा है. ऐसे में दो युवा चेहरे अब आमने सामने होंगे. प्रणिती शिंदे पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं और इस समय सोलापुर से विधायक हैं. वहीं अन्य 2 सीटों पर बीजेपी ने अपने मौजूदा कैंडिडेट्स पर भरोसा जताया है. 

20 उम्मीदवारों के नामों की पहले ही हो चुकी है घोषणा

इसके पहले बीजेपी महाराष्ट्र की 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है. इसमें मुंबई नॉर्थ से से पीयूष गोयल और नॉर्थ ईस्ट मुंबई से मिहिर कोटेचा के नाम का ऐलान किया गया था. अब तक कुल मिलाकर 23 सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवार उतार चुकी है.

सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा नहीं

बीजेपी यहां एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. सीट बंटवारे को लेकर तीनों दलों ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

तीनों दलों के गठबंधन में राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस भी शामिल हो सकती है. राज ठाकरे ने पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. सूत्रों की मानें तो एमएनएस गठबंधन में दो सीटें मांग रही है. वहीं बीजेपी एक सीट देने के लिए तैयार है.

महाराष्ट्र में कब-कब होंगे चुनाव?

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों पर पांच चरणों में वोट डाले जाएंगे. यहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को वोटिंग होगी. वहीं मतों की गिनती चार जून को होगी.

BJP Candidate List 2024: प्रतिभा सिंह की सीट पर कंगना रनौत को बीजेपी ने दिया टिकट, कांगड़ा से किसे मिला?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget