एक्सप्लोरर

नवाब मलिक ने बढ़ाई महायुति में टेंशन! अजित पवार को CM बनाने की भरी हुंकार, कहा- 'जब एक सीट से...'

Maharashtra Election 2024: महायुति में सीएम चेहरे को लेकर कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है, लेकिन इसके घटक दल एनसीपी के एक बड़े नेता ने अपने मन की बात जरूर कह दी है.

Maharashtra Assembly Election 2024: एनसीपी प्रत्याश नवाब मलिक (Nawab Malik) ने कहा है कि अगर एक सीट से झारखंड में मधु कोड़ा (Madhu Koda) सीएम बन सकते हैं तो फिर अजित पवार (Ajit Pawar) सीएम क्यों नहीं बन सकते? हालांकि एबीपी न्यूज की चित्रा त्रिपाठी से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी में देवेंद्र फडणवीस की जगह एक युवा नेता को सीएम बनाया जा सकता है.

नवाब मलिक मानखुर्द शिवाजी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी के विरोध के कारण एनसीपी ने पहले उनकी बेटी सना मलिक को टिकट दे दिया, लेकिन नामांकन के आखिरी दिन नवाब मलिक के नाम का भी ऐलान कर दिया.  एकनाथ शिंदे की शिवसेना का प्रत्याशी भी मानखुर्द शिवाजी सीट से चुनाव लड़ रहा है. वहीं, अजित पवार ने हाल में कहा था, ''मैंने दिखावे के लिए नवाब मलिक को टिकट नहीं दिया है. विरोध के बाद भी टिकट दिया. मैंने उन सीटों से मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं जहां से वे चुनाव जीत सकें.''

धार्मिक नारे ज्यादा दिन नहीं चलते- नवाब मलिक

2019 में उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन पर नवाल मलिक ने कहा, ''मैंने ही कहा था कि उद्धव बीजेपी छोड़कर आए हैं तो उनको धोखा नहीं देना चाहिए. फिर पार्टी ने तय किया कि उद्धव के साथ जाएंगे.'' नवाब मलिक ने बीजेपी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' के नारे पर कहा कि यह बिल्कुल वाहियात नारा है. धार्मिक नारे ज्यादा नहीं चलते हम लोग हमेशा सेक्युलर थे और रहेंगे. मेरे नेता अजित पवार है. नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रचारक हैं.''

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'बंटोगे तो कटोगे' का नारा दिया था. इसके बाद बीजेपी के लगभग सभी नेता महाराष्ट्र चुनाव में इसका जिक्र कर रहे हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी बयान आया है. गडकरी ने कहा कि लोग इसके अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं. यह उन्हें विभाजित करने का प्रयास नहीं है. सभी भारतीयों को एकजुट रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें- ‘पॉकेटमार BJP के…’, मिथुन चक्रवर्ती का पर्स चोरी होने पर AIMIM चीफ ओवैसी ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget