एक्सप्लोरर

शिंदे गुट और ठाकरे गुट के उम्मीदवार ने उर्दू में छपवाए पर्चे, मुसलमानों से की ये अपील

Maharashtra Election 2024: मुंबई की दिंडोशी विधानसभा सीट पर महायुति की तरफ से शिवसेना नेता संजय निरुपम चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि महाविकास अघाड़ी से यहां सुनील प्रभु चुनावी मैदान में हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए सारी कोशिशें कर रहे हैं. इस बीच दिंडोशी से महायुति और महाविकास अघाड़ी प्रत्याशियों ने मुस्लिम वोटर्स को लुभाने के लिए उर्दू में पर्चे छपवाए हैं. दोनों ही दलों के प्रत्याशियों ने मुस्लिम समाज के लिए किए गए उनके कामों को इन पर्चों के जरिए गिनवाया है.

इस पर्चे महायुति और एमवीए के प्रत्याशियों ने मुस्लिम मतदाताओं से उन्हें वोट देने की अपील की है. महायुति के उम्मीदवार और शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने उर्दू में पम्प्लेट छपवाकर मुसलमानों के लिए उनके द्वारा किए गए काम बताए गए. साथ ही कहा कि मुझे कामयाब बनायें.

संजय निरुपम ने कहा मुस्लिम समुदाय के लिए मेरे जरिये किये गये कुछ अहम काम
1. सांसद रहते इलाके की मस्जिद का मामला हल करना
2. मुस्लिम बच्चियों को मौलाना आजाद छात्रवृत्ति दिलाना
3. निर्दोष मुस्लिम बच्चों को जेल से छुड़ाना 
4. हिंदू मुस्लिम सौहार्द्र बनाये रखने की कोशिश करना
5. मुस्लिम महिलाओं को लाडली बहना योजना का फायदा दिलाना

एमवीए के सुनील प्रभु ने क्या कहा?
इसके अलावा एमवीए उम्मीदवार सुनील प्रभु ने उर्दू में छपे पर्चे में लिखा, "2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर दिन बुधवार को होगा. महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना उद्धव गुट, राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट, समाजवादी और कई अन्य पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. शिवसेना के उम्मीदवार सुनील प्रभु ने विधायक रहते मुसलमानों और मुस्लिम इलाके के लिए काम किये हैं. इस बार तीसरी दफा चुनावी रण में हैं. मुस्लिम मतदाताओं से अपील है कि तीन नंबर का बटन दबाकर सुनील प्रभु को भारी मतों से विजयी बनायें."

बता दें कि दिंडोशी विधानसभा सीट पर कांटे के मुकाबले की उम्मीद है. यहां से दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है.

ये भी पढ़ें

उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, 'PM मोदी के विमान की लैंडिंग होने तक मेरे हेलीकॉप्टर को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget