एक्सप्लोरर

Ahmednagar: अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या बाई होलकर नगर रखा गया, CM शिंदे ने किया एलान

Ahmednagar Name Changed: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अहमदनगर जिले के नाम को बदलना का फैसला किया. अब इस जिले को अहिल्या बाई होलकर के नाम पर रखा जाएगा.

Ahmednagar New Name: महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले को अब अहिल्याबाई होलकर नगर के नाम से जाना जाएगा. सीएम एकनाथ शिंदे ने जिले के नाम को बदलने का बुधवार को एलान किया. बुधवार (31 मई) को अहिल्याबाई होलकर की जयंती है. इसी मौके पर सीएम शिंदे ने जिले के नाम को बदलने का एलान कर दिया. जिले का नाम बदलने की मांग लगातार की जा रही थी. बुधवार को सीएम शिंदे अहिल्याबाई के जन्म स्थल पहुंचे. उनके साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. हाल ही में औरंगाबाद का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद का नाम बदलकर 'धाराशिव' किया गया था.

बता दें कि इंदौर हवाईअड्डे का नाम 'देवी अहिल्याबाई होलकर हवाईअड्डा' रखा गया है, उनके नाम पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र (सोलापुर) में दो विश्वविद्यालयों का नाम रखा गया है. उनकी स्मृति में कई सड़कों, इमारतों, सार्वजनिक स्थानों का नामकरण किया गया है.

Maharashtra: संजय राउत ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे की तारीफ की, कह दी ऐसी बात

कौन थीं अहिल्याबाई होलकर?

अहिल्यादेवी होलकर (1725-1795) का जन्म अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में एक मराठी परिवार में हुआ था और बाद में मालवा राज्य की रानी बन गईं (1767 से उनकी मृत्यु तक). बचपन से ही उनके भीतर लोगों की मदद करने की ललक थी. गम उम्र में उनकी शादी खंडेराव के साथ कर दी गई. 1733 में उनकी शादी हुई थी. 1754 में खंडेराव युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए. बाद में अहिल्यादेवी को होलकर साम्राज्य की कमान सौंप दी गई. उन्हे भारत के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ रानियों में से एक माना जाता है. देश के अलग-अलग हिस्सों में कई धर्मशालाएं बनाने का श्रेय अहिल्या बाई होलकर को जाता है. 13 अगस्त 1795 में उन्होंने आखिरी सांस ली.

अहिल्याबाई होलकर को देशभर के नेताओं ने किया याद

अहिल्याबाई की जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित देशभर के नेताओं ने उन्हें याद किया. पीएम मोदी ने राजस्थान के पुष्कर की रैली में कहा, "आज ही देवी अहिल्याबाई होलकर जी की जन्म जयंती भी है. राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्यपथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्या जी को देश हमेशा याद रखेगा. मैं देवी अहिल्याबाई होल्कर जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget