एक्सप्लोरर

Maharashtra: मंत्री जयकुमार गोरे के सहयोगी के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार, जानें मामला

Maharashtra News: महाराष्ट्र में विपक्षी नेताओं ने हाल ही में मंत्री जयकुमार गोरे के इस्तीफे की मांग की थी, उन पर एक महिला को परेशान करने और उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप था.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के मंत्री जयकुमार गोरे के एक सहयोगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक स्थानीय समाचार चैनल के पत्रकार को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ मंत्री से कथित रूप से पांच करोड़ रुपये की जबरन वसूली के प्रयास का मामला भी दर्ज किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सतारा पुलिस ने स्थानीय यूट्यूब चैनल ‘लय भारी’ के संपादक तुषार खरात को रविवार को मुंबई से गिरफ्तार किया.

कुछ विपक्षी नेताओं ने हाल ही में गोरे के इस्तीफे की मांग की थी, उन पर एक महिला को परेशान करने और उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप था. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री ने आरोपों को खारिज कर दिया है. पिछले हफ्ते गोरे ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत, एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार और तुषार खरात के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया था.

खरात को बदनाम करने का लगाया गया था आरोप
इस नोटिस में उनपर खरात को बदनाम करने का आरोप लगाया गया था. गोरे ने पिछले हफ्ते कहा था कि अदालत ने उन्हें 2019 में सभी आरोपों से बरी कर दिया था और निर्देश दिया था कि सामग्री नष्ट कर दी जाए. बीजेपी नेता ने कहा था कि एक पुराने मुद्दे को उठाकर उनकी छवि खराब की गई है.

सतारा के वडूज थाने के एक अधिकारी ने बताया, 'बीजेपी के सोशल मीडिया समन्वयक और गोरे के सहयोगी शेखर पटोले ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खरात ने पटोले के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणियां की, उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनसे हार्ड डिस्क भी छीन ली.'

कथित तौर पर अपलोड की थी अपमानजनक सामग्री
अधिकारी ने कहा, "खरात ने अपने यूट्यूब चैनल पर शिकायतकर्ता के खिलाफ अपमानजनक सामग्री भी कथित तौर पर अपलोड की थी." उन्होंने बताया कि वडूज पुलिस ने रविवार को खरात को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा गोरे की शिकायत के आधार पर सतारा में दहीवाड़ी पुलिस ने खरात के खिलाफ 2016 के उत्पीड़न के एक मामले को उठाने और मंत्री से पांच करोड़ रुपये की जबरन वसूलने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, गोरे ने अपनी शिकायत में कहा कि खरात ने अपने समाचार चैनल पर उनके खिलाफ 2016 के मामले से संबंधित अपमानजनक सामग्री अपलोड की और उन्हें धमकी दी कि वह दो-तीन महिलाओं की मदद से ऐसे और मामले गढ़ेंगे तथा मामले को निपटाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगे. गिरफ्तारी से पहले खरात ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया था कि उनके खिलाफ फर्जी और झूठे मामले दर्ज किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- 'हिंदू की ही दुकान से मांस खरीदें क्योंकि...', हलाल और झटका मीट का मुद्दा उठा नितेश राणे की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget