एक्सप्लोरर

Mumbai Crime News: मुंबई में कोस्ट गार्ड के दो कर्मचारियों ने सहकर्मी की 15 साल की बेटी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

Indian Coast Guard: मुंबई में एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. कोस्ट गार्ड के दो कर्मचारियों ने अपने सहयोगी की बेटी से रेप की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Mumbai Police: भारतीय तटरक्षक बल के दो कर्मचारियों को मुंबई में अपने सहकर्मी की 15 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिछले साल 17 अक्टूबर को महानगर के एक उत्तरी उपनगर में इन दोनों आरोपियों में से एक के घर पर हुई. अधिकारी ने बताय कि पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है जबकि आरोपियों की उम्र 30 और 23 साल है.

कथित यौन उत्पीड़न वाले दिन पीड़िता अपनी कोचिंग क्लास से लौटी थी और उस दौरान वह अपने घर पर अकेली थी क्योंकि उसकी मां, छोटी बहन और भाई एक समारोह में गए हुए थे, जबकि उसके पिता रात की ड्यूटी पर थे. उसी आवास परिसर में रहने वाला 30 वर्षीय आरोपी कथित तौर पर उसके घर आया और पीड़िता से कहा कि उसकी पत्नी ने उसे कुछ काम के लिए अपने घर बुलाया है. आरोपी के बुलाने पर छात्रा को भी थोड़ा भी संदेह नहीं हुआ क्योंकि दोनों परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे और उनके बीच अच्छे संबंध थे.

अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता आरोपी के फ्लैट में पहुंची तो पहले से ही वहां मौजूद दूसरा व्यक्ति पीड़िता का मुंह बंद करके उसे कक्ष में ले गया. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि बाद में दोनों आरोपियों ने नाबालिग को घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी. अधिकारी ने बताया कि जब भी वह अकेली होती थी तो 30 वर्षीय आरोपी उसके घर आता था.

पीड़िता इस आघात के चलते अवसाद में चली गई और उसे उपचार की जरूरत पड़ी. कथित बलात्कार की घटना के दो महीने से अधिक समय बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और अपनी मां को अपनी आपबीती सुनाई. पीड़िता की मां ने अपने पति को इस बारे में बताया जिसके बाद उसने भारतीय तटरक्षक में एक आंतरिक शिकायत दर्ज कराई.

पीड़िता ने आठ मार्च को तटरक्षक के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने में उसकी मदद की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डीए और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि दोनों अरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 'उद्धव ठाकरे से गठबंधन का सवाल ही नहीं, लेकिन...', देवेंद्र फडणवीस के बयान ने मचाई सियासी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget