एक्सप्लोरर

Mumbai Rain Updates: मुंबईकरों को अभी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, ऑरेंज अलर्ट जारी, हाई टाइड की चेतावनी

Mumbai Rain Forecast: मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शहर के लोगों को अभी बारिश से कोई राहत नहीं मिलेगी. IMD में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

IMD Weather Forecast: मुंबई में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर हो रही मध्यम से भारी बारिश के बीच सार्वजनिक परिवहन सेवाएं और यातायात धीमा पड़ गया है. देश की वित्तीय राजधानी के कई हिस्सों में सुबह सात से 8 बजे के बीच 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई. भारी बारिश के कारण सायन जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे प्रशासन को यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित करना पड़ा.

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश) जारी किया है. बीएमसी ने बताया कि आज शाम 4.39 बजे 3.69 मीटर की ऊंचाई पर हाई टाइड की संभावना है. लोगों से अनुरोध है कि जब तक जरूरी न हो, बाहर न निकलें.

पश्चिमी उपनगरों में अंधेरी और जोगेश्वरी रेलवे स्टेशनों के बीच अंधेरी ‘सबवे’ में भी पानी भर गया. मौसम विज्ञानी ने महाराष्ट्र की राजधानी के लिए अगले 24 घंटों के दौरान ‘‘शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश’’ और ‘‘कुछ स्थानों पर भारी बारिश’’ की संभावना जताई है.

नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि शाम 4:09 बजे अरब सागर में 3.87 मीटर का उच्च ज्वार आएगा. उस समय समुद्र में पानी की निकासी नहीं होना, बारिश और उच्च ज्वार बाढ़ का कारण बन सकता है. शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटों में मुंबई में औसतन 93.16 मिमी बारिश दर्ज की गई. नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी मुंबई और पश्चिमी मुंबई में यह आंकड़ा क्रमशः 66.03 मिमी और 78.93 मिमी था.

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के एक प्रवक्ता ने कहा कि सार्वजनिक बस सेवा निकाय ने सुबह 7:50 बजे से सायन में जलभराव के कारण तीन बस मार्गों को परिवर्तित कर दिया है. मुंबई में ‘लोकल ट्रेन’ संचालित करने वाले पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे ने ‘एक्स’ पर दावा किया कि उनकी उपनगरीय सेवाएं संचालित हो रही हैं. हालांकि यात्रियों ने कुछ विलंब की शिकायत की, लेकिन पटरियों पर कोई जलभराव नहीं था.

ये भी पढ़ें: 'देश में आपातकाल इसलिए लगाया गया था क्योंकि...', संविधान हत्या दिवस को लेकर संजय राउत ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget