एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में कल सुबह 11 बजे होगा फ्लोर टेस्ट, राज्यपाल ने सीएम से बहुमत साबित करने को कहा

Maharashtra News: वहीं इस बात के भी कयास लगाए जा रहे कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही सीएम उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

 Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की महाभारत में बीजेपी खुलकर सामने आ गई है. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव सरकार से कल सदन में बहुमत साबित करने को कहा है. देवेंद्र फडणवीस ने कल रात राज्यपाल से मिलकर फ्लोर टेस्ट की मांग की थी.  इससे पहले फडणवीस ने दिन में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी.

राज्यपाल ने विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर कल सुबह 11 बजे फ्लोर टेस्ट के लिए इंतजाम करने को कहा है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और सदन में बहुमत साबित करने को कहा है. राज्यपाल  ने अपने पत्र में बहुमत परीक्षण के लिए तीन आधार बताए हैं.
  
पहला आधार
राज्यपाल ने कहा- 7 निर्दलीय विधायकों ने मुझे पत्र लिख कर कहा कि मुख्यमंत्री बहुमत खो चुके हैं इसलिए फ्लोर टेस्ट करना जरुरी है.

दूसरा आधार
राज्यपाल ने कहा- प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार कवरेज आ रही है कि शिवसेना के करीब 40 विधायक उन्हें छोड़कर चले गए हैं.

तीसरा आधार
राज्यपाल ने कहा- नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात कर जानकारी दी कि सरकार के पास बहुमत नहीं है. ऐसे में कोई गैरलोकतांत्रिक गतिविधि ना हो इसलिए बहुमत परीक्षण जरूरी है.

इसके साथ ही राज्यपाल ने निर्देश दिए हैं कि बहुमत परीक्षण के दौरान विधान भवन के बाहर और अंदर कड़ी सुरक्षा होनी चाहिए. सदन की कारवाही का लाइव प्रसारण करने को कहा गया है. फ्लोर टेस्ट खुला होगा, यानी हर एक विधायक हाथउठाकर वोट करेगा कि वो सरकार के समर्थन में है या खिलाफ है.

कोर्ट का रुख कर सकती है शिवसेना, इस्तीफा दे सकते हैं सीएम ठाकरे
शिवसेना ने सूत्रों ने बताया कि अगर फ्लोर टेस्ट की बात आती है तो पार्टी कोर्ट का रुख करेगी. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में कल जो सुनवाई हुई थी उसमें फ्लोर टेस्ट को लेकर कोई फैसला या टिप्पणी नहीं की गई थी. कोर्ट ने कहा था कि अगर फ्लोर टेस्ट की बात आती है, तब इस मामले को सुनेंगे. इसलिए संभव है कि कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले शिवसेना कोर्ट का रुख करे.

वहीं इस बात के भी कयास लगाए जा रहे कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही सीएम उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. जानकारी के मुताबिक कल महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वो फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra Political Crisis: सियासी संकट के बीच उद्धव कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, Aurangabad का नाम संभाजी नगर करने पर लग सकती है मुहर

Maharashtra Political Crisis Live: बागी विधायकों के साथ कामाख्या मंदिर पहुंचे एकनाथ शिंदे, कहा- फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget