एक्सप्लोरर

'निष्कासित IAS अफसर पूजा खेडकर की मां ने पुलिस पर कुत्ते छोड़े', किडनैपिंग मामले की FIR में क्या? 

Puja Khedkar Mother News: पूजा खेडकर की माता-पिता, दिलीप और मनोरमा खेडकर, एक 22 वर्षीय युवक के अपहरण मामले में फंस गए हैं. दिलीप अपहरण में शामिल थे, जबकि मनोरमा ने पुलिस को तलाशी में बाधा डाली.

IAS पद से निष्कासित पूजा खेडकर के साथ अब उनके माता-पिता भी गंभीर मामले में फंस गए हैं. पूजा के पिता दिलीप खेडकर और मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ पुणे पुलिस ने गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की है. रिपोर्ट में बताया गया है कि एक 22 वर्षीय युवक के अपहरण मामले में उनका हाथ था. जब दिलीप खेडकर की तलाश में पुलिस उनके घर पहुंची तो मनोरमा ने टीम पर कुत्ते छोड़ दिए और अपने पति को पीछे के रास्ते भागने में मदद की.

दरअसल, मामला ट्रक क्लीनर के अपहरण से जुड़ा है. ट्रक और एक कार की टक्कर में एक मामूली विवाद हुआ, जिसके बाद कार चालक दो लोगों ने ट्रक के क्लीनर 22 वर्षीय लड़के को किडनैप कर अपनी कार में बैठा लिया. कार पूजा खेडकर के पिता की थी. ट्रक चालक ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और दिलीप खेडकर के घर तक पहुंची, लेकिन वहां मनोरमा खेडकर ने ड्रामा खड़ा कर दिया.

पहले रोड रेज और फिर किडनैपिंग
मनोरमा खेडकर के खिलाफ पुणे की चतुःशृंगी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है. इस मामले की शुरुआत शनिवार (13 सितंबर) की  शाम 6.00 से 7.00 बजे के बीच हुई. नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में एक मिक्सर ट्रक की टक्कर लैंड क्रूजर कार से हो गई. कार का नंबर प्लेट 5000 था. आरोप है कि गाड़ी में बैठे दो लोगों ने ट्रक ड्राइवर और ट्रक क्लीनर से मारपीट की और प्रल्हाद कुमार नाम के क्लीनर को जबरन गाड़ी में बैठाकर उसे किडनैप कर लिया. 

ट्रक ड्राइवर की शिकायत के बाद जब पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो नवी मुंबई के रबाले थाने के पुलिस पुणे के बाणेर इलाके में बने एक बंगले तक पहुंची. यहां आकर पुलिस को पता चला कि यह बंगला पूजे खेडकर के पिता दिलीप खेडकर और मां मनोरमा खेडकर का है. 

मनोरमा खेडकर पर आरोप- पुलिस पर छोड़े कुत्ते
पुलिस ने जब गेट खोलने को कहा तब मनोरमा खेडकर ने पुलिसकर्मियों पर घर के कुत्ते छोड़ दिए. पुलिस के साथ उनका झगड़ा चल रहा था. इसी बीच दिलीप खेडकर दूसरे रास्ते से भाग गया. इस घटना का वीडियो रबाले पुलिस ने खुद शेयर किया है. 

अपहरण के टाइम कार में थे दिलीप खेडकर
पुलिस अब दिलीप खेडकर की खोज कर रही है. पुलीस का कहना है कि जब प्रह्लाद कुमार का अपहरण किया गया, तब गाड़ी में दिलीप खेडकर मौजूद था. दिलीप खेडकर खुद  महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण विभाग में अधिकारी रह चुका है. रिटायरमेंट के बाद वो राजनीति में भी सक्रिय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget