एक्सप्लोरर

नागपुर हिंसा से ठीक पहले मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान का वीडियो, 'पुलिस वालों ने सिर्फ...'

Fahim Shamim Khan Video: फहीम शमीम खान पर आरोप है कि उसने दंगा को भड़काने के उद्देश्य से 400 से 500 लोगों को इकट्ठा किया.

महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है. हिंसा से ठीक पहले उसका एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो अपने समर्थकों के साथ दिख रहा है पुलिस पर टिप्पणी कर रहा है. वह थाने के सामने कई लोगों के साथ खड़ा दिख रहा है.

फहीम शमीम खान ने क्या कुछ कहा?

फहीम खान कहता है, "ठीक है प्रदर्शन करना किसी के खिलाफ आपका संवैधानिक अधिकार है. हमारे कुछ बंदों ने जाकर विरोध किया उसके बाद ये प्रकरण सामने आया. पुलिसवालों ने लाठीचार्ज सिर्फ एक पक्ष पर किया. जबकि वो वहां पर शांतिपूर्वक ढंग से वहां बैठकर सिर्फ ये डिमांड रख रहे थे कि जिन्होंने धर्मग्रंथ जलाई उनको अरेस्ट करो और उनको लेकर आए."

वह आगे कहता है, "लेकिन मसला ये हुआ कि आज हमारे को डीसीपी और एसपी साहब ने आश्वासन दिया और हमेशा आश्वासन वाला लॉलीपॉप मिलता है जिसको हम बोलते हैं कि आप कल उसे बुलाओगे नोटिस देंगे और दो घंटे के बाद उसको सलाम दुआ कर देंगे. फिर उसका साहस बढ़ जाएगा और फिर वो वही काम करेगा."

कौन है  फहीम शमीम खान?

एफआईआर के मुताबिक, फहीम शमीम खान माइनॉरटी डेमोक्रेडिट पार्टी यानी MDP का नेता है. इसने पहले थाने पर 50 से 60 लोगों की भीड़ को इकट्ठा किया. औरंगजेब की कब्र का विरोध करने वालों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की लेकिन शाम चार बजे के करीब फहीम खान ने दंगा भड़काने के उद्देश्य से 400 से 500 लोगों को इकट्ठा किया. छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास नारेबाजी की गई. इस दौरान भड़काऊ नारेबाजी भी हुई. पुलिस के खिलाफ नाराजगी की भावना फैलाई गई.  

अलग-अलग एंगल से जांच कर रही पुलिस

बता दें कि फहीम शमीम खान नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुका है. पुलिस नागपुर हिंसा की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. पुलिस बाहरी कनेक्शन भी खंगालने में जुटी है. तीन पुलिस स्टेशन में 1250 लोगों को आरोपी बनाया गया है. 100 से 200 लोगों की पहनाच की गई है. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget