एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'आतंकियों ने हिंदू भाइयों को धर्म पूछकर मारा, पीएम मोदी पाकिस्तान का...'

Pahalgam Terror Attack: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश के बॉर्डर पर हमारे सेना के जवान हैं, उनके पीछे खड़े रहने का वक्त है. पीएम नरेंद्र मोदी के पीछे खड़े रहने का वक्त है.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा और खून का बदला खून से लिया जाएगा. सभी देशवासियों को इच्छा है कि इस पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा दिया जाए और हमारे प्रधानमंत्री मोदी ऐसा करेंगे, यह हमें और पूरे देशवासियों को विश्वास है.

उन्होंने कहा, "पहलगाम में हुआ हमला, देश पर हुआ हमला है. सभी देशवासियों ने इसको गंभीरता से लिया हुआ है. ऐसे समय पर हमें प्रधानमंत्री और देश की सेना के साथ खड़े होने का समय है. यह समय राजनीति का नहीं है. पहलगाम में बेकसूर लोग मारे गए हैं और आतंकियों ने हमारे हिंदू भाइयों को धर्म पूछकर मारा है. सरकार ने पाकिस्तानियों को देश छोड़ने के लिए बोल दिया है. आतंकवादियों के घरों को उड़ाया जा रहा है.

पीएम मोदी के पीछे खड़े रहने का वक्त है- एकनाथ शिंदे

सेना और भारत सरकार के साथ खड़े रहने की बात करते हुए उन्होंने कहा, "देश के बॉर्डर पर हमारे सेना के जवान हैं, उनके पीछे खड़े रहने का वक्त है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे खड़े रहने का वक्त है. ऐसे समय पर राजनीति करना गलत है, क्योंकि हमले में बेकसूर लोग मारे गए हैं. पीड़ितों से हमने मुलाकात की तो उन्होंने अपनी आपबीती बताई. आतंकवादियों ने धर्म पूछकर गोली मारी है."

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर की जा रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने पाकिस्तान के ख‍िलाफ सख्त कार्रवाई की शुरुआत कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत में रहने वाले पाकिस्तानियों को तुरंत देश छोड़ना चाहिए. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया में शामिल हैं. सिंधु जल संधि के विषय में भी निर्णय लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget