एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कौन होगा महायुति का मुख्यमंत्री का चेहरा? एकनाथ शिंदे के बयान ने चौंकाया

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र में सीएम बनने के सवाल पर शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाकी लोग मेरी कुर्सी-मेरी कुर्सी की बात करते हैं, कुर्सी कितने दिन रहती है? ये कुर्सी का मामला नहीं है.

Mahayuti CM Face: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी में सीटों को लेकर बातचीत जारी है. इस गठबंधन (महायुति) के सामने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी सवाल है कि चेहरा कौन होगा? इसी को लेकर मुख्यमत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार (25 सितंबर) को कहा कि मुझे क्या मिलेगा? ये महत्वपूर्ण नहीं है, महाराष्ट्र की जनता को क्या मिलेगा ये सोचने वाले हम हैं. 

एकनाथ शिंदे ने सीएम के सवाल पर कहा, ''बाकी लोग मेरी कुर्सी-मेरी कुर्सी की बात करते हैं, कुर्सी कितने दिन रहती है? ये कुर्सी का मामला नहीं है. हमने टीम बनके काम किया है. टीम बनकर काम करेंगे. महायुति की सरकार हम पूर्ण बहुमत से बनाएंगे.'' 

लोग महायुति को बहुमत देंगे- एकनाथ शिंदे

सीएम शिंदे ने आज तक से बातचीत में कहा, ''मैं कल भी कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहा था, आज भी कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहा हूं. कल भी कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा. मैंने कभी नहीं सोचा कि हमें क्या मिलेगा. आज जनता की इच्छा से मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली है. लोग महायुति को बहुमत देंगे, हम टीम बनकर काम करेंगे.''

उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि हम दिल्ली कुछ लाने के लिए जाते हैं, हम इसके लिए नहीं जाते हैं कि मुझे मुख्यमंत्री बनाओ, मुझे मुख्यमंत्री बनाओ. हम गली-गली दिल्ली की नहीं छानते हैं. महाराष्ट्र के विकास के लिए जाते हैं. केंद्र और राज्य में एक विचार की सरकार होती है तो फायदा होता है. कई प्रोजेक्ट यहां आए हैं. इंडस्ट्री यहां लग रही है.

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में बगावत के बाद जून 2022 में बीजेपी के साथ सरकार बनाई. बाद में एनसीपी भी टूट गई और अजित पवार डिप्टी सीएम बने. अब आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सवाल है कि चुनाव में अगर महायुति की जीत होती है तो सीएम कौन होगा. बीजेपी की अपनी दावेदारी है और अजित पवार कई मौकों पर सीएम बनने की इच्छा जता चुके हैं.

महाराष्ट्र: अमित शाह की सीएम शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget