एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार में प्रमुख विभागों के साथ दूसरे नंबर पर एकनाथ शिंदे! शहरी विकास सहित क्या-क्या मिला?

Maharashtra Portfolio Distribution: शिवसेना ने शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में अपने पास रहे अधिकांश विभागों को पाने में भी सफलता प्राप्त की है और आवास जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी उसे मिले हैं.

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के काफी द‍िनों बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ ही एनसीपी प्रमुख अजित पवार और शिवसेना सुप्रीमो एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. इसके बाद फिर नागपुर में कैबिनेट का विस्‍तार किया गया. वहीं अब मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट में विभागों का बंटवारा भी कर दिया है. 

सीएम फडणवीस ने अपने पास गृह के साथ कानून विभाग रखा है. वहीं डिप्‍टी सीएम अजित पवार को वित्‍त और आबकारी (एक्‍साइज) विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. दूसरी ओर डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे के खाते में शहरी विकास, आवास, उद्योग, सार्वजनिक स्वास्थ्य, जल और स्कूल शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण और भारी विभाग गया है. इसके साथ ही अब चर्चा है कि एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने बीजेपी के साथ मोलभाव करके महाराष्ट्र सरकार में नंबर दो पर रहने में कामयाब रही.

महत्वपूर्ण मंत्रालय पाने में सफल रहे शिंदे?
शिवसेना ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में अपने पास रहे अधिकांश विभागों को बरकरार रखने में भी सफलता प्राप्त की है और आवास जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी उसे मिले हैं. हालांकि, उन्हें गृह मंत्रालय नहीं मिल पाया, जिसके लिए वह काफी उत्सुक थे और पिछले दो-तीन हफ्तों से बीजेपी के साथ काफी मोलभाव कर रहे थे. शिवसेना के सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय के स्थान पर शिंदे आवास और शहरी विकास जैसे अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालय पाने में सफल रहे.

बता दें शहरी विकास मंत्रालय शिवसेना के पास होने से शिंदे का मुंबई महानगर क्षेत्र और राज्य के अन्य शहरों में सभी शहरी स्थानीय निकायों और प्रमुख बुनियादी ढांचा और आवास एजेंसियों जैसे एमएमआरडीए, सिडको और एमएसआरडीसी पर नियंत्रण होगा. शिंदे के अलावा शिवसेना के 11 अन्य विधायकों ने शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले पिछले हफ्ते नागपुर में मंत्री पद की शपथ ली थी. शिंदे ने शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि उदय सामंत को उद्योग और मराठी भाषा मंत्रालय दिए गए हैं.

शिवसेना में किसे कौन सा विभाग मिला?
अन्य महत्वपूर्ण विभाग जैसे लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और स्कूली शिक्षा क्रमशः शिवसेना के मंत्रियों प्रकाश अबितकर और दादा भुसे को सौंपे गए हैं. परिवहन मंत्रालय भरत गोगावाले को, जल आपूर्ति और स्वच्छता गुलाबराव पाटिल को, मृदा और जल संरक्षण संजय राठौड़ को, पर्यटन, खनन, भूतपूर्व सैनिक कल्याण शंभूराज देसाई को और सामाजिक न्याय संजय शिरसाट को सौंपा गया है.

कैबिनेट मंत्रालयों के अलावा पार्टी ने राज्य मंत्रियों के विभाग भी अपने नाम किए हैं. आशीष जायसवाल को वित्त और योजना, कृषि,राहत और पुनर्वास, कानून और न्यायपालिका, श्रम, योगेश कदम को गृह (शहरी), राजस्व, ग्रामीण विकास और पंचायती राज, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण, खाद्य और औषधि प्रशासन राज्य मंत्री बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, किसे मिला कौनसा मंत्रालय? देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की मौत
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की मौत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget